Public toilets sending patients for one room pathology, urin sample | एक कमरे की पैथालॉजी, यूरीन सैंपल के लिए मरीजों को भेज रहे सार्वजनिक शौचालय

Public toilets sending patients for one room pathology, urin sample | एक कमरे की पैथालॉजी, यूरीन सैंपल के लिए मरीजों को भेज रहे सार्वजनिक शौचालय


खंडवा6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ओटले पर कुर्सी डालकर मरीज का ब्लड सैंपल लेता परीक्षण पैथालॉजी का कर्मचारी।

  • लेडी बटलर हॉस्पिटल रोड पर किनारे ओटले पर कुर्सी लगाकर मरीजों के ले रहे ब्लड सैंपल

निजी पैथालॉजी लैब संचालक स्वास्थ्य विभाग के नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। कॉमन शौचालय से लैब का काम चल रहा है। जबकि पैथालॉजी का लाइसेंस देते वक्त फ्लश व्यवस्था सहित शौचालय की सुविधा होना अनिवार्य है। सीएमएचओ लैब का लाइसेंस देने के साथ निगरानी के लिए भी जिम्मेदार है, लेकिन कार्यालय से महज 100 मीटर की दूरी पर एक कमरे में चल रही बिना शौचालय की पैथालॉजी पर उनकी निगाह अभी तक नहीं गई।

जबकि सीएमएचओ जिस सड़क से कार्यालय आते-जाते हैं उसके किनारे लेडी बटलर रोड पर कुर्सी डालकर लैब संचालक ब्लड सैंपल के कलेक्शन का काम कर रही है। दुकान लेकर लैब चलाने वाली संचालक शौचालय नहीं होने, ओटले पर ब्लड सैंपल कलेक्शन गलत नहीं मान रही है।

गौरतलब है लेडी बटलर रोड पर बने कॉम्पलेक्स और अस्पताल साइड की दुकान में एक लाइसेंस पर दो पैथॉलाजी परीक्षण लैब के नाम से चल रही है। यहां पर यूरीन जांच के लिए आने वाले मरीजों को डॉक्टर व लैब टेक्नीशियन कॉम्प्लेक्स के सार्वजनिक शौचालय में जाकर सैंपल लेने को भेज रहे हैं। मरीज लैब से 15 मीटर दूर सार्वजनिक शौचालय में जाकर सैंपल ला रहे हैं।

कॉम्पलेक्स के अन्य लैब, मेडिकल स्टोर्स, डॉक्टर क्लीनिक स्टाफ भी करता है सार्वजनिक शौचालय का उपयोग – लेडी बटलर रोड पर तीन कॉम्पलेक्स बने हैं। यहां पर पैथालॉजी लैब, मेडिकल स्टोर्स, एक्स-रे, सोनोग्राफी सहित इलाज के नाम क्लीनिक चल रही है। अधिकांश लैब व क्लीनिक सेपरेट शौचालय की बजाय सार्वजनिक शौचालय का उपयोग कर रहे हैं, जबकि नियम में प्रत्येक लैब में शौचालय होना अनिवार्य है।

जिले में 15 पैथालॉजी व दो कलेक्शन सेंटर सीएमएचओ की लिस्ट में दर्ज – जिले में सीएमएचओ की लिस्ट के मुताबिक 15 पैथालॉजी लैब व दो कलेक्शन सेंटर दर्ज है। इसके अतिरिक्त जो भी लैब व कलेक्शन सेंटर चल रहे हैं सभी अवैध हैं, लेकिन अभी तक इन पर कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है।

अकेले दुकान में कहां बनता है शौचालय

बिल्डिंग में है न। अकेली दुकान में कहां शौचालय बनता है। सिंगल रेंटेड दुकान में अंदर थोड़े न बन सकता है। बिल्डिंग वाला शौचालय बिल्डिंग वालों एवं पेशेंट के लिए है। कलेक्शन सेंटर सामने व बिल्डिंग में वर्कशाप है। एक दुकान में तो सब सामान व कलेक्शन भी नहीं आता है। सब पेशेंट को भी तो हम अंदर नहीं बैठा सकते हैं।
डॉ.नेहा वर्मा (श्रीवास्तव) संचालक, परीक्षण पैथॉलाजी लैब

0



Source link