गंजबासौदा4 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
- आधा दर्जन वाहनों में पहुंचे वन कर्मचारी, मुहिम के कारण मचा हड़कंप
सर्व पितृ अमावस्या के बावजूद गुरुवार को वन कर्मचारी अचानक छह वाहनों में बैठकर पहुंचे। करीब 500 हेक्टेयर वन क्षेत्र का चप्पा चप्पा छाना जहां भी पत्थर कटा पाया गया उसे तोड़ दिया गया। वन विभाग पिछले 3 दिनों से लगातार अवैध उत्खनन के खिलाफ मुहिम चला रहा है। इस मुहिम के कारण हड़कंप मचा हुआ है। गुरुवार को ग्राम घटेरा और उदयपुर के छानबाग घिस्सली विक्रम लीज टनटना साहबा बारबंद बीच पत्थर खदानों पर कार्रवाई की गई। इसमें विदिशा सिरोंज ग्यारसपुर मढ़ाताला शामिल है।
पिछले 3 दिनों के दौरान आज सबसे बड़ी कार्रवाई थी। इसमें करीब 40 वन कर्मियों द्वारा भाग लिया गया। डीएफओ राजवीर सिंह के आदेश पर हुई इस कार्रवाई के दौरान जिला खनिज अधिकारी एमएस रावत उपवन मंडल अधिकारी आरके सक्सेना ने भाग लिया। यह कार्रवाई वन मंडल अधिकारी राजवीर सिंह के निर्देशन में अवैध खनन क्षेत्र में सघन मैं की एवं बीट उदयपुर के बीच अवैध रूप से निकाली गई पत्थर फर्जी को तोड़कर मौके पर ही नष्ट किया। दरअसल जप्त करने पर रात को मौका देख कर। उसे उठा ले जाते हैं।
वन परीक्षेत्र अधिकारी सुरेश कुमार शर्मा द्वारा बताया गया कि ऐसी ही सघन कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी उक्त कार्रवाई में आसपास परिक्षेत्र के कर्मचारियों के साथ डिप्टी रेंजर बलराम पंथी रामकिशन अहिरवार,अवधेश राजपूत सुरेश वर्मा महेंद्र सिंह दांगी प्रवीण विश्वकर्मा गोविंद सिंह लोधी राजू रघुवंशी लक्ष्मी पंथी पिंकेश गुर्जर नागेंद्र भदोरिया शामिल थे।
0