- Hindi News
- Local
- Mp
- Snake Red Sand Boa Smuggling In Madhya Pradesh Indore; 3 Wildlife Traffickers Arrested By Crime Branch
इंदौर7 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
जंगल से पकड़कर युवक सांप को बचने लाए थे।
- क्राइम ब्रांच की टीम ने रेड सेंड बोआ नामक दोमुंहे सांप के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया
- सांप की तस्करी नेपाल, इंडोनेशिया, ताइवान, मलेशिया, चीन के अलावा अरब देशों में भी होती है
क्राइम ब्रांच ने शुक्रवार को लाखों रुपए में बिकने वाले रेड सेंड बोआ नामक दो मुंहे सांप के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। ये सांप को लाखों रुपए कीमत में बेचने की फिराक में जंगल से पकड़कर इंदौर पहुंचे थे। दो मुंहे सांप की तस्करी भारत से नेपाल, इंडोनेशिया, ताइवान, मलेशिया, चीन के अलावा अन्य अरबी देशों में भी की जाती है। आरोपियों से बरामद सांप की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करोड़ों रुपए है।पुलिस ने इनके खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत कार्यवाही की है।

दो भाई और उनका दोस्त पुलिस गिरफ्त में आया।
क्राइम ब्रांच के अनुसार विशाल पिता रामगोपाल राजपूत निवासी भाटखेड़ी उसके भाई राहुल और दिलीप नायक पिता अंगूर नायक निवासी वार्ड नं.1 ग्रिड के सामने कसरावद खरगोन को गिरफ्तार किया गया है। हमें मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लाेग एबी रोड वैष्णव ढाबे के पास थैले में दो मुंहा सांप लेकर कुछ युवक आए हैं। वे सौदागर की तलाश में बाजार में घूमने निकले हैं। इस पर टीम ग्राम भाटखेड़ी वैष्णव ढाबे के पास पहुंची। टीम ने अपने एक सदस्य को ग्राहक बनाकर रुपए लेकर उनके पास भेजा। सदस्य ने सांप लेकर आए विशाल राजपूत से बात की ताे उसने कहा कि हमारे पास दो मुहां सांप है, जिसे हम 25 लाख रुपए में देंगे। सदस्य ने सांप पर दिलचस्पी दिखाते हुए साथ लेकर आए नाेटाें की गड्डी उसे दिखाई। यह देख विशाल उसकी बातों में आ गया और छिपकर बैठे अपने भाई राहुल और साथी दिलीप नायक को आवाज लगाई। दोनों एक थैली लेकर आए, इस पर विशाल ने कहा कि इन्हें सांप खोलकर दिखाओ। जैसे ही राहुल ने थैली खोली, सांप देख तत्काल सदस्य ने टीम को इशारा कर दिया। टीम ने तीनों को घेरकर दबोच लिया। टीम ने आरोपियों के पास से करीब 3.5 फीट लंबा का और 2.8 किलो वजनी एक दो मुंहा सांप बरामद किया। टीम आरोपियों को थाने लेकर आई। यहां पर विभाग सूचना को सूचित करते हुए इस पर वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई।
कई देशों में होती है तस्करी
टीम की माने तो दो मुंह वाले सांप की तस्करी भारत से नेपाल, इंडोनेशिया, ताइवान, मलेशिया, चीन और अरब देशों में होती है। इस प्रजाति के सांप से शारीरिक नशा, ताकत, मिर्गी, कैंसर, यौन शक्ति और एड्स जैसी खतरनाक बीमारियों की दवाइयां भी बनती हैं। यह सांप देश में बहुत विरलतम क्षेत्रों में पाया जाता है। यह सांप दुर्लभ प्रजाति का है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में बड़ी बोली लगती है। आरोपी अवैध तरीके से वन क्षेत्रों से उक्त प्रजाति के सांप को ढूंढ़कर उसको बड़ी कीमत पर तस्करों को बेचने की फिराक में घूम रहे थे। अरब देशों में रेड सेंड बोआ प्रजाति के सांप से बने व्यंजनों की कीमत लाखों रुपयों में होती है। इसके अलावा कुछ लोग इसे तंत्र/मंत्र क्रिया से भी जोड़कर देखते हैं। टीम के अनुसार दोमुंहे सांप का यदि 2.5 किलो से अधिक वजन है तो उसकी कीमत कई गुना बढ़ जाती है। आरोपियों से बरामद सांप की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करोड़ों रुपए है।
0