Told about nutritional food in Anganwadi | आंगनबाड़ी में पोषण आहार के बारे में बताया

Told about nutritional food in Anganwadi | आंगनबाड़ी में पोषण आहार के बारे में बताया


श्यामपुर18 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

आंगनबाड़ी केंद्र मुक्तानगर व श्यामपुर में पोषण आहार माह का आयोजन किया जा रहा है। इसमें सरपंच रुखसाना, गर्भवती महिलाएं, धात्री, किशोरी बालिकाओं को पोषण आहार के बारे में विस्तार से जानकारी दी। किशोरी बालिका व बच्चों में खून की कमी को लेकर पोषण आहार की विशेष जरूरत रहती है। इसको देखते हुए छोटे-छोटे बच्चों में कुपोषण होने का खतरा बना रहता है। कुपोषण व खून की कमी को दूर करने पोषण आहार का सेवन करना ज्यादा जरूरी है।

गर्भवती महिलाओं को लगने वाले पीकॉक के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। साथ ही बताया कि बच्चों की सुरक्षा के लिए क्यों टीकाकरण आवश्यक है। कैल्शियम, आयरन की कमी से बचने पोषण ज्यादा जरूरी है। इस मौके पर सुपरवाइजर एएनएम हृदेश ठाकुर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता राजकुमारी मालवीय, सहायिका आयशा बी, आशा, संगीता आदि महिलाएं उपस्थित थीं।

0



Source link