Mazdoor Sangh honored social workers on Vishwakarma Jayanti | मजदूर संघ द्वारा विश्वकर्मा जयंती पर समाजसेवियों का किया गया सम्मान

Mazdoor Sangh honored social workers on Vishwakarma Jayanti | मजदूर संघ द्वारा विश्वकर्मा जयंती पर समाजसेवियों का किया गया सम्मान


छतरपुर14 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

भारतीय मजदूर संघ की जिला इकाई छतरपुर ने बुंदेलखंड गौशाला में भगवान विश्वकर्मा जयंती के कार्यक्रम में नियोजकों को सम्मानित किया है। बीएमएस जिला सहमंत्री भूपेंद्र सिंह बुंदेला ने बताया कि भगवान विश्वकर्मा जयंती गौशाला संचालक संजू पाठक की उपस्थिति में पौधरोपण व गोपूजन किया गया। बीएमएस जिलामंत्री विनोद सैनी के संचालन में मुख्य वक्ता दिनेश तिवारी जिला संघ चालक आरएसएस, बीएमएस विभाग प्रमुख हरेंद्र सिंह चंदेल ने दीप प्रज्वलन कर व भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर माल्यार्पण करने के बाद संघ गीत से शुभारंभ किया।

मुख्यवक्ता के रूप में दिनेश तिवारी ने अपने उद्बोधन में कर्म की प्रधानता बताते हुए कहा कि हमें हर कार्य को छोटे-बड़े के भाव से ऊपर उठकर समानता की नजर से देखना चाहिए। इस मौके पर बीएमएस ने कोविड-19 वायरस महामारी के दौरान बस मालिक हर्षवर्धन अग्रवाल, मनोज महतों, सैफउल्लाह खान, अध्यक्ष बस ऑपरेटर यूनियन अरविंद्र चौरसिया, वीरेंद्र चौरसिया, अशोक दुबे, प्रभा वैद्य द्वारा विषम परिस्थितियों में अपने कर्मचारियों का सहयोग करने पर सम्मानित किया।

अंत में समरता भोज के बाद बीएमएस जिला अध्यक्ष अशोक पटैरिया ने कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों व संघ कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर विनोद सैनी, जुम्मन खान, नरेंद्र निगम, नरेंद्र प्रताप चतुर्वेदी, शीला अहिरवार, दीपा विश्वकर्मा, जागेश्वर श्रीवास, जी डी सोनकिया, धन्यकुमार जैन, आशीष शुक्ला, ब्रजबिहारी मिश्रा, केएस पाठक, शंभूदयाल गुप्ता, सुनीता रजक, संपत नामदेव, गुड्डी प्रजापति, अर्चना साहू, रामकुमार तिवारी, राम कुमार गुप्ता, दिनेश चौबे सहित संगठन के सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

0



Source link