सिरोंज6 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
- महिला की मौत के मामले की जांच करने बामौरीशाला पहुंची टीम
फसल बर्बाद होने के तनाव से जहर खाने से महिला की मौत के मामले की जांच करने शुक्रवार को सिरोंज प्रशासन की टीम बामौरीशाला पहुंची। यहां यह स्पष्ट हुआ कि घटना वाले दिन सिर्फ मृतका ने ही जहर खाया था। हालांकि प्रशासन यह स्पष्ट नहीं कर सका है कि जहर क्यों खाया। सिरोंज के बामौरीशाला गांव में रहने वाले 60 वर्षीय महिला मायावती पत्नि सीताराम शर्मा की मौत गुरूवार को अशोक नगर के अस्पताल में हो गई थी। मृतका के बेटे मनीष का कहना था कि बुधवार को उसकी मां खेत पर गई थी। वहां फसल की बर्बादी देख कर वह तनाव में आ गई। उन्हें चक्कर आने पर मैंने उन्हें पेड़ के नीचे बैठा दिया और समझाइश देकर घर ले आया।
करीब एक घंटे बाद मां ने सल्फास खा लिया और हम लोग उन्हें लेकर अशोक नगर अस्पताल पहुंच गए। यहां पर उनकी मौत हो गई। पीड़ित परिवार की व्यथा को भास्कर ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। हालांकि सिरोंज एसडीएम कुमार शानू देवड़िया का बयान मृतका के बेटे मनीष के बयान से हट कर था। उन्होंने बताया था कि मृतका और बहू का झगड़ा हुआ था और दोनों ने ही कीटनाशक पी लिया। इसमें महिला की मौत हो गई और बहू का अस्पताल में इलाज चल रहा था।
सास-बहू में झगड़े की कोई बात नहीं आई सामने
एसडीएम के निर्देश पर मामले की जांच करने के लिए नायब तहसीलदार रामेश्वर दांगी के नेतृत्व में प्रशासन की टीम भी बामौरीशाला पहुंची। टीम ने मृतका के घर पहुंच कर मामले की जानकारी ली। एसडीएम कुमार शानू देवड़िया ने बताया कि घटना वाले दिन मृतका मायावती के ही जहर खाया था। उसकी बहू से झगड़े संबंधी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि परिजन ये नहीं बता पा रहे कि घर पर मृतका ने कौन सी गोली खाई थी और वह कहां से आई। वे गोली खाने की वजह भी स्पष्ट नहीं कर पा रहे हैं। अभी मामले की जांच और पूछताछ चल रही है।
हमारे घर में सभी स्वस्थ्य है
शुक्रवार को दैनिक भास्कर ने मामले की पड़ताल की तो मृतक महिला के बेटे चंद्रमोहन ने स्पष्ट किया कि हमारे घर में कोई विवाद नहीं हुआ है और न ही मेरी मां के अलावा घर में किसी ने जहर खाया है। हमारे घर मंे सभी स्वस्थ्य है।
0