Now 1569 positive in the district, one year old boy also turned positive | अब जिले में 1569 हुए पॉजिटिव, एक साल का बालक भी पॉजिटिव निकला

Now 1569 positive in the district, one year old boy also turned positive | अब जिले में 1569 हुए पॉजिटिव, एक साल का बालक भी पॉजिटिव निकला


रतलाम16 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
  • सितंबर में अभी तक 614 मरीज सामने आ चुके

शुक्रवार को 31 पॉजिटिव मिले हैं। इसी के साथ जिले में कुल संक्रमित भी 1569 हो गए हैं। सितंबर में 614 पॉजिटिव केस मिल चुके हैं। शुक्रवार को मिली रिपोर्ट में आलोट नाका ताल का 1 वर्षीय बालक भी संक्रमित होना मिला है। इसी के साथ अलकापुरी की 52 वर्षीय महिला, आनंद कॉलोनी के 45 वर्षीय पुरुष, बंजली के 29 वर्षीय पुरुष, श्रीमाली वास के 28 वर्षीय पुरुष, कस्तूरबा नगर की 19 वर्षीय युवती, त्रिवेणी रोड के 59 वर्षीय पुरुष, ग्राम मऊ खेड़ी की 45 वर्षीय महिला, डोंगरे नगर की 61 वर्षीय महिला, विवेकानंद कॉलोनी सैलाना के 34 वर्षीय पुरुष, कमला नेहरू मार्ग सैलाना की 45 वर्ष की महिला, 46 वर्षीय पुरुष, शास्त्री मार्ग सैलाना के 31 वर्षीय पुरुष, राजीव नगर के 80 वर्षीय पुरुष, काठेड़ परिसर जावरा की 35 वर्षीय महिला, नरसिंहपुरा जावरा की 22 वर्ष की महिला, नयागांव की 35 वर्षीय महिला, बसंत विहार कॉलोनी के 52 वर्षीय पुरुष, ग्लोबस कॉलोनी की 28 वर्षीय महिला, श्रीनगर कॉलोनी जावरा के 58 वर्षीय पुरुष, पीएंडटी कॉलोनी की 60 वर्ष की महिला, धानमंडी के 35 वर्षीय पुरुष, नयागांव के 30 वर्षीय पुरुष, लक्कड़पीठा के 42 वर्षीय पुरुष, डीआरपी लाइन के दो 29 वर्षीय पुरुष, जवाहर नगर जावरा के 74 वर्षीय पुरुष, 72 वर्षीय महिला, ग्राम शेरपुर की 30 वर्ष की महिला, 34 वर्ष की महिला, 35 वर्ष की महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली।

जिले में एक्टिव केस में हो रहा इजाफा, 336 हुए

जिले में जिस रफ्तार से कोरोना बढ़ रहा है, उससे एक्टिव केस में भी इजाफा हो रहा है। वर्तमान में 336 एक्टिव केस हैं जो कुल संक्रमितों का 21.41 प्रतिशत है। इसी तरह मई व जून में 85 फीसदी से अधिक रहा रिकवरी रेट भी घट रहा है। फिलहाल 1206 मरीज ठीक हुए हैं व रिकवरी रेट 76.86% है।

0



Source link