खंडवा22 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
खालवा भारतीय किसान संघ इकाई ने मुख्यमंत्री के नाम नायब तहसीलदार कविता सोलंकी को ज्ञापन सौंपा। इसमें फसल बीमा योजना का लाभ दिलाए जाने की मांंग की। इसके अलावा कृषि मंत्री कमल पटेल, स्थानीय विधायक एवं वन मंत्री कुंवर विजय शाह, कलेक्टर एवं हरसूद एसडीएम को भी ज्ञापन सौंपा है। इसमें मांग की है कि वर्ष 2019 में माह जुलाई एवं अगस्त भारी बारिश के कारण खालवा तहसील में फसलों में भारी तबाही मचाई थी। प्रभावित फसल नुकसानी का युद्ध स्तर पर प्रशासन द्वारा सर्वे भी किया गया था। इसमें प्रभावित किसानों को 25% राहत राशि दे दी गई थी। इस दौरान संघ तहसील इकाई खालवा के अध्यक्ष सुरजीत सिंह मिन्हास, प्रांतीय सदस्य रामचंद्र चाचारिया सहित अन्य कार्यकर्ताओं मौजूद थे।
0