Anger in the running staff, there can be a surprise anytime | रनिंग स्टाफ में गुस्सा, कभी भी हो सकता है चक्काजाम

Anger in the running staff, there can be a surprise anytime | रनिंग स्टाफ में गुस्सा, कभी भी हो सकता है चक्काजाम


रतलाम13 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
  • केंद्र सरकार की नीतियों को बताया गलत

निजीकरण, निगमीकरण और न्यू पेंशन स्कीम के खिलाफ वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन ने शुक्रवार को जनजागरण सप्ताह के तहत स्टेशन पर प्रदर्शन किया। सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ यूनियन पदाधिकारियों के साथ स्टेशन स्टॉफ के कर्मचारियों ने विरोधस्वरूप काली पट्‌टी बांधकर काम किया। मंडल मंत्री मनोहर सिंह बारहठ ने कहा कि रेल कर्मचारी अब बर्दाश्त नहीं करेगा। रनिंग स्टाफ में काफी गुस्सा है, कभी भी चक्काजाम हो सकता है। सहायक मंडल मंत्री नरेंद्र सिंह सोलंकी, ह्रदेश पांडे, हरीश चंदवानी सहित अन्य ने भी प्रदर्शन को संबोधित किया। मीडिया प्रभारी अशोक तिवारी ने बताया कि विरोध में शुक्रवार रात 8 से 8:05 बजे तक कर्मचारियों ने घर की लाइट बंद रख ब्लैक डाउन किया। मनीष जोशी, दिनेश पारीक, नितिन कलंकी, अविनाश त्रिपाठी, सुशील मिश्रा, दीक्षांत पंड्या, गौरव शांति, रंजीता वैष्णव, लोकेंद्र व्यास, रोशन खान, विनोद मातोडिया, कपिल गुर्जर, इरफान कुरैशी सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।

0



Source link