- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhopal
- Breaking Releasing The Video Said Tension Has Started, So I Am Turning Off The Phone, Thanks For Praying Everyone; Former MP Alok Sanjar Is Also Hospitalized
भोपाल25 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
मंत्री विजय शाह ने वीडियो जारी कर खुद के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी।
- भोपाल के पूर्व सांसद आलोक संजर को प्लाज्मा थैरेपी भी दी गई है
- मंदसौर से भाजपा विधायक यशपाल और चौराई से कांग्रेस विधायक सुजीत पॉजिटिव हो चुके
मध्य प्रदेश शासन के वन मंत्री और हरसूद से विधायक कुंवर विजय शाह कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। उन्होंने वीडियो जारी कर यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अब तनाव होने लगा है। ऐसे में पांच दिन के लिए अपना मोबाइल फोन बंद रहा हूं। अगली रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद ही बात करूंगा। सभी को दुआ करने के लिए धन्यवाद।
इससे पहले भोपाल के पूर्व सांसद आलोक संजर शनिवार को अस्पताल में भर्ती हो गए। वे कोरोना पॉजिटिव आने के बाद होम आईसोलेट थे। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। शनिवार को उनकी प्लाजमा थैरेपी भी दी गई। उन्होंने कुछ दिनों से लगातार बुखार आ रहा था। शनिवार को ही मंदसौर से भाजपा विधायक यशपाल और चौराई से कांग्रेस विधायक सुजीत पॉजिटिव हो चुके हैं।

भोपाल के पूर्व सांसद आलोक संजर कोरोना पॉजिटिव आने के बाद होम आइसोलेट हो गए थे। शनिवार को उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा।
मंत्री की दूसरी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई
मंत्री शाह (58 साल) ने तबीयत खराब होने पर कोरोना टेस्ट कराया था। एक रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्होंने दूसरी भी टेस्ट कराया। यह रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई। इसके बाद वे अस्पताल में भर्ती हो गए।
अब तक 40 से ज्यादा विधायक और मंत्री पॉजिटिव हो चुके
मध्य प्रदेश में अब तक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से लेकर मंत्री और विधायक तक करीब 43 माननीय कोरोना पॉजिटव हो चुके हैं। कोरोना से ठीक हो चुके राजगढ़ में ब्यावरा से कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी की मौत हो चुकी है। इधर, रीवा के सिरमौर से भाजपा विधायक दिव्यराज सिंह दोबारा कोरोना पॉजिटिव हो गए। वे जून में कोरोना से ठीक हुए थे। प्रदेश में ठीक होने के बाद कोरोना होने का यह पहला मामला है।
शनिवार को ही कांग्रेस और भाजपा के एक-एक विधायक कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। अब तक कमलनाथ सरकार में वित्त मंत्री रहे तरुण भनोट और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति, वरिष्ठ नेता सुरेश पचौरी, कुणाल चौधरी, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी, तुलसीराम सिलावट, स्वास्थ्य शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और कांग्रेस नेता पीसी शर्मा समेत कई राजनेता कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं।
0