- Hindi News
- Local
- Mp
- Ujjain
- Doctors Were Beaten Up, Nurse top Masks Of Positive Patients Were Also Snatched, Oxygen Masks And Ventilators Of Serious Patients Were Removed.
उज्जैनएक दिन पहले
- कॉपी लिंक
- मरीज की मौत के बाद आरडी गार्डी में हंगामा
भास्कर संवाददाता| आगर रोड स्थित आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में घुसकर शनिवार रात 11 बजे जमकर तोड़फोड़ की गई। यहां दस दिन से भर्ती कोरोना पॉजिटिव महिला जे. देवी (52साल) निवासी पटेल नगर की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा किया। डॉक्टर व पैरामेडिकल स्टाफ के साथ मारपीट की तथा एक नर्स की चोटी पकड़कर खींच दी। विवाद व हंगामे के चलते यहां भर्ती मरीजों की जान सांसत में आ गई।
क्योंकि हंगामा करने वालों ने कई गंभीर मरीजों के ऑक्सीजन मास्क व वेंटिलेटर निकाल फेंके थे। घटना से नाराज डॉक्टर व स्टाफ ने काम रोका। सूचना मिलने पर चिमनगंज थाना पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। समाचार लिखे जाने तक टीम जांच में जुट चुकी थी। अपर कलेक्टर एसएस रावत और डॉ.सुधाकर वैद्य डॉक्टरों को ड्यूटी करने के लिए पहुंचा रहे थे। परिजनों का आरोप है कि महिला की रिपोर्ट निगेटिव आ गई थी। इसके बावजूद अस्पताल प्रशासन घर जाने की छुट्टी नहीं दे रहे थे। जबकि अस्पताल में इलाज में लापरवाही की जा रही थी। अस्पताल प्रशासन की मनमानी के कारण महिला की मौत हुई है। चिमनगंज थाना टीआई एमएस परमार ने बताया डॉक्टर के साथ मारपीट करने वालों पर केस दर्ज किया जाएगा। सीएसपी पल्लवी शुक्ला ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। हंगामे के बाद डॉक्टर भी काम बंद कर विरोध के लिए बाहर आ गए थे।
0