Due to the impact of the system in the Bay of Bengal, there was light rain, 3 gates of Tawa dam opened, 16 thousand cusecs of water being released | बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के असर से हल्की बारिश हुई, तवा बांध के 3 गेट खोले, 16 हजार क्यूसेक छोड़ा जा रहा पानी

Due to the impact of the system in the Bay of Bengal, there was light rain, 3 gates of Tawa dam opened, 16 thousand cusecs of water being released | बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के असर से हल्की बारिश हुई, तवा बांध के 3 गेट खोले, 16 हजार क्यूसेक छोड़ा जा रहा पानी


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Hoshangabad
  • Due To The Impact Of The System In The Bay Of Bengal, There Was Light Rain, 3 Gates Of Tawa Dam Opened, 16 Thousand Cusecs Of Water Being Released

हाेशंगाबाद23 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बारिश

  • माैसम विभाग के अनुसार दाे-तीन दिन रुक-रुक कहीं तेज ताे कहीं हाे सकती है बंूदाबांदी

बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के असर के कारण हल्की बारिश हुई। बारिश दाेपहर बाद हुई। इससे उमस से राहत मिली। इसके पहले दिन में बादल छाए रहे। वहीं तवा बांध के 3 गेट शाम 5 बजे खाेल दिए गए। तवा बांध से 16 हजार क्यूसेक पानी आ रहा है। माैसम विभाग के अनुसार अगले दाे-तीन दिन रुक-रुक कर बारिश हाे सकती है। इसमें कहीं तेज ताे कहीं धीमी बारिश हाेगी। माैसम वैज्ञानिक अजय शुक्ला के अनुसार सिस्टम बहुत मजबूत ताे नहीं है लेकिन हल्की बारिश जरूरी हाेगी। कहीं-कहीं तेज बारिश हाे सकती है। अगले दाे से तीन दिन तक बारिश हाेने का अनुमान है। 30 सितंबर तक बारिश का सीजन रहेगा।

पिछले साल इस समय तक 67 इंच हो चुकी थी बारिश

इधर जिले में अभी तक 50.5 इंच सामान्य बारिश हुई है। जिले का काेटा 52 इंच का है। इस हिसाब से अभी 1.5 इंच बारिश हाेना बाकी है। बारिश 30 सितंबर तक हाेती है। हालांकि पिछले साल इस समय तक 67 इंच बारिश हुई थी। पिछले साल की तुलना में 16.5 इंच बारिश कम है। नर्मदा का जलस्तर अभी 938 फीट पर है। वहीं तवा बांध का जलस्तर 1166.30 फीट है। बाढ़ कंट्राेल रूम से मिली जानकारी के अनुसार तवा बांध के 3 गेट खुले हैं। वहीं बरगी बांध के 3 गेट एक दिन पहले खुले थे। इनसे भी 15 हजार क्यूसेक पानी आ रहा है।

0



Source link