Farmers get wet grain due to heavy rains, save crop from spoilage | तेज बारिश से किसानों का भीगा अनाज, फसलाें काे खराब हाेने से तिरपाल से बचाया

Farmers get wet grain due to heavy rains, save crop from spoilage | तेज बारिश से किसानों का भीगा अनाज, फसलाें काे खराब हाेने से तिरपाल से बचाया


खिरकिया3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
  • जिले में आधी के साथ हुई बारिश से साेयाबीन कटाई का काम भी रुका

जिले में शुक्रवार काे कई क्षेत्राें में आधी चलने के साथ तेज बारिश हुई। खिरकिया में दोपहर करीब ढाई बजे से आधे घंटे तक तेज बारिश हुई। सड़कें तरबतर हो गई। बारिश से कृषि उपज मंडी में अफरातफरी मच गई। उपजों की नीलामी कराने पहुंचे किसानों ने बमुश्किल बारिश से अनाज को भीगने से बचाया। व्यापारियों ने भी खुले में रखे अनाज को तिरपाल से ढंका। आधा घंटे की बारिश से मौसम में ठंडक घूल गई। बारिश से सोयाबीन की कटाई प्रभावित हुई। करताना क्षेत्र में आधी चलने के साथ करीब 30 मिनट बारिश हुई। सोयाबीन काट रहे हार्वेस्टर चलना बंद हाे गए। किसानाें जैसे तैसे हार्वेस्टर और ट्रैक्टर ट्राॅली खेत से बाहर निकाले। आधी के कारण बिजली के तार पर पेड़ाें की टहनी गिर गई। नौसर गांव में तार से टहनिया हटाई गई। बारिश बंद हाेने के बाद बिजली सप्लाई शुरू हाे गई। हंडिया में दाेपहर करीब 1 बजे आधी के साथ बारिश हुई। करीब 1 घंटे तक बारिश हाेने से साेयाबीन कटाई बंद हाे गई। कांकरिया क्षेत्र में भी दाेपहर करीब 1.30 बजे से एक घंटे तेज बारिश हुई। डोमरी के किसान गोकुल प्रसाद विश्नोई ने बताया कि इतनी तेज बारिश पूरे बारिश के दौरान भी नहीं हुई।

0



Source link