Fast bowlers may make an impact in early stages of IPL said Ricky Ponting | IPL 2020: दिल्ली के कोच रिकी पोंटिंग ने तेज गेंदबाजों को लेकर की ये भविष्यवाणी

Fast bowlers may make an impact in early stages of IPL said Ricky Ponting | IPL 2020: दिल्ली के कोच रिकी पोंटिंग ने तेज गेंदबाजों को लेकर की ये भविष्यवाणी


दुबई: आईपीएल (IPL) फ्रेंचाइजी दिल्ली कैटिपल्स (Delhi Capitals) के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग (Ricky Ponting) ने शनिवार को कहा कि लीग के 13वें सीजन के शुरुआती चरण में तेज गेंदबाज अपना प्रभाव छ़ोड़ सकते हैं. आईपीएल के 13वें सीजन में दिल्ली कैपिटल्स को अपना पहला मैच किंग्स इलेवन पंजाब के साथ आज अबु धाबी में खेलना है. यूएई की पिचें स्पिनर्स के अनुकूल मानी जा रही है, लेकिन पोंटिंग का मानना है कि टूर्नामेंट जैसे जैसे आगे बढ़ेगा, वैसे ही पिचें भी धीमी होती जाएगी.

यह भी पढ़ें- IPL 2020: मुंबई के खिलाफ जीत के बाद धोनी के नाम दर्ज हुआ ये जबरदस्त रिकॉर्ड

पोटिंग ने शनिवार को वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘मुझे लगता है कि टूर्नामेंट के बीच में पस्थितियां बदल सकती हैं क्योंकि सिर्फ 3 ही मैदानों का इस्तेमाल किया जा रहा है. यहां दुबई में हमें 24 मैच खेलने हैं. अन्य दिनों में मैदानकर्मी से बात करते हुए, उनके पास सिर्फ 4 ही विकेट हैं जिसे उपयोग में लाया जा सकता है. इसलिए वह हर पिच पर 5 या ज्यादा मैच खेलने वाले है.’

पोंटिंग ने साथ ही कहा, ‘हमने कुछ दिन पहले मुख्य मैदान में ट्रेनिंग किया, जहां विकेट पर बहुत सारी हरी घास .। लेकिन मुझे लगता है कि आने वाले समय में घास को थोड़ा काटा जा सकता है. लेकिन मैं समझता हूं कि टूर्नामेंट की शुरुआत में हम कुछ तेज गेंदबाजों को प्रभाव छोड़ते हुए देखेंगे क्योंकि जैसे जैसे टूर्नामेंट आगे बढ़ेगा, विकेट धीमी होगी और स्पिन होनी शुरू हो जाएगी.’
(इनपुट-आईएएनएस)





Source link