Fraud of 6.50 crores, fraudster arrested after 5 years, two accused have already been arrested | 6.50 करोड़ की धोखाधड़ी, 5 साल बाद जालसाज गिरफ्तार, दो आरोपी पहले हो चुके हैं गिरफ्तार

Fraud of 6.50 crores, fraudster arrested after 5 years, two accused have already been arrested | 6.50 करोड़ की धोखाधड़ी, 5 साल बाद जालसाज गिरफ्तार, दो आरोपी पहले हो चुके हैं गिरफ्तार


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • Fraud Of 6.50 Crores, Fraudster Arrested After 5 Years, Two Accused Have Already Been Arrested

भोपाल21 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

एमपी नगर पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में पांच साल से फरार चल रहे जालसाज को गिरफ्तार किया है। उसकी गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित था। पुलिस इस मामले में पहले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जो फिलहाल जमानत पर हैं। पुलिस के मुताबिक इस मामले में सैय्यद सरवर हुसैन की शिकायत पर केस दर्ज किया था। सरवर अमलतास कंपनी के संचालक हैं। उन्होंने विजन कॉलोनाइजर के संचालक कमलेश सोनी के साथ अनुबंध किया था। दोनों कंपनियों ने मिलकर पार्टनरशिप में सीहोर रोड स्थित एक्सप्रेस हाइवे के पास एक जमीन का अनुबंध किया था।

इसके एवज में सरवर ने करीब साढ़े छह करोड़ रुपए अदा कर दिए। अनुबंध शर्तों का उल्लंघन करने पर सरवर ने कमलेश और उनके साथियों के खिलाफ अदालत में परिवाद दायर किया। कोर्ट के आदेश पर एमपी नगर पुलिस ने अगस्त 2015 में तीनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया था। तभी से इस मामले में कमलेश फरार थे। पुलिस ने शनिवार को कमलेश को गिरफ्तार कर लिया है। कमलेश के खिलाफ शाहपुरा थाने में एक स्थाई वारंट भी लंबित था।

0



Source link