Only 30 farmers called for agriculture department’s program, resentment for not inviting opposition also increased | कृषि विभाग के कार्यक्रम में बुलाए सिर्फ 30 किसान, विपक्ष को आमंत्रण नहीं देने से नाराजगी भी बढ़ी

Only 30 farmers called for agriculture department’s program, resentment for not inviting opposition also increased | कृषि विभाग के कार्यक्रम में बुलाए सिर्फ 30 किसान, विपक्ष को आमंत्रण नहीं देने से नाराजगी भी बढ़ी


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • Only 30 Farmers Called For Agriculture Department’s Program, Resentment For Not Inviting Opposition Also Increased

रतलाम18 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
  • किसानों को लाभान्वित करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन

फसल बीमा योजना के तहत किसानों को लाभांवित किए जाने के लिए कृषि विभाग ने कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें केवल 30 किसानों को ही बुलाया। वहीं विपक्ष को नहीं बुलाने से उन्होंने नाराजगी जताई है। शुक्रवार को हुए कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि सुरेश धाकड़, भाजपा के मंडल अध्यक्ष बद्रीलाल शर्मा, नगर भाजपाध्यक्ष मुकेश मोगरा व नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष अतुल गौड़ मौजूद थे। कार्यक्रम में सहकारी समिति के पूर्व अध्यक्ष महेश नांदेचा, विपक्ष सहित किसी भी अन्य पार्टी के पदाधिकारियों को सूचना नहीं दिए जाने से नाराजगी रही।

चहेते लोगों को मिलता है लाभ
किसान दादू राठौर, समरथ पटेल, राकेश जाट मुकेश जाट सहित अन्य किसानों का कहना है कि कृषि विभाग इसी प्रकार से कार्यक्रम आयोजित करता है। यहां के वरिष्ठ कृषि विस्‍तार अधिकारी भी मुख्यालय पर नहीं मिलते हैं। इससे शासन की योजनाओं का लाभ सिर्फ चहेते लोगों को मिल जाता है। यहां कार्यालयीन समय भी अलग है। शासन किसानों के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रहा है तथा खेती को लाभ का धंधा बनाने के लिए बार-बार घोषणाएं की जा रही है, लेकिन ऐसे अधिकारियों के कारण आम किसान अभी भी शासन की कल्याणकारी योजनाओं से दूर है। जनपद क्षेत्र के 14 हजार 883 किसानों को लाभांवित किया जाना है। इनमें चंद किसानों को बुलाया गया।

प्रोटोकॉल के नियमों का उल्लंघन किया
कार्यक्रम में सूचना न‍हीं मिलने पर जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष तथा सहकारी समिति के पूर्व अध्यक्ष महेश नांदेचा ने आरोप लगाया कि प्रोटोकॉल के नियमों का उल्लंघन कर अधिकारियों ने मनमानी करते हुए एकपक्षीय कार्यक्रम बनाया है। नगर कांग्रेस अध्यक्ष अंतरसिंह शरण ने कहा कि वे कांग्रेस पदाधिकारी के साथ किसान भी हैं किन्तु कार्यक्रम की कोई सूचना नहीं दी गई।
कोविड नियमों के तहत कार्यक्रम किया
^वर्ष 2019 में कुल जनपद क्षेत्र के कुल 14 हजार 883 किसानों ने बीमा प्रीमियम जमा की थी। उन सभी को लाभान्वित किया गया है। कोविड नियमों के तहत कार्यक्रम में 30 किसानों को आमंत्रित किया गया था। यह कोई पार्टी स्तर का कार्यक्रम नहीं था, जो सभी को बुलाया जाए।
अशोक सिंह कुशवाह, वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी

0



Source link