टिमरनी8 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
कृषि उपज मंडी में व्यापारियों, मंडी अधिकारी व कर्मचारियों, क्षेत्र के किसानों व हम्मालों सहित अन्य लाेगाें के सहयाेग से राधाकृष्ण मंदिर बनाया जा रहा है। 1500 वर्ग फीट जमीन पर करीब 15 लाख रुपए की लागत से निर्माण किया जा रहा है, जाे अब अंतिम चरण में है। मंदिर में अलग-अलग देवताओं की प्रतिमाओं की स्थापना होगी। मंदिर समिति से जुड़े भक्तोंं ने राजस्थान के जयपुर पहुंचकर जाकर 4 अलग प्रतिमाएं लाई है। इनमें राधा व कृष्ण के अलावा किसानों के ईष्टदेव भगवान बलराम व प्रथम पूज्य भगवान श्रीगणेश भी शामिल है। मंदिर निर्माण से जुड़ी मंडी के दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि जल्द प्रतिमाओं की शुभ मुहूर्त में स्थापना की जाएगी। निर्माण की आधारशिला पूर्व मंडी सचिव बीके राजपूत, व्यापारियों सहित अन्य लाेगाें के सहयाेग से रखी गई थी। अनाज गल्ला व्यापारी सिराली वाला परिवार ने राधाकृष्ण की प्रतिमा दी है। चतुर्वेदी के अनुसार सभी प्रतिमाएं 1.70 लाख रुपए में आई है। मंदिर के पास एक बड़ा उद्यान भी है। वहीं कुछ ही दूरी पर सुभाष चंद्रबोस की विशालकाय प्रतिमा भी स्थापित है।
0