उज्जैन8 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
रविवारिया हाट बाजार में चक्काजाम कर सड़क पर बैठे व्यापारी।
- दुकानदार बोले-वर्षों से दुकानें लगा रहे, अब क्यों हटा रहे हो अफसरों ने कहा- प्रशासन का आदेश है, नहीं लगा सकते हाट-बाजार
दूध तलाई में रविवार को साप्ताहिक हाट बाजार नहीं लगने देने से नाराज व्यापारियों ने सब्जियां, मछली और अन्य सामान सड़क पर फेंक दिया। आक्रोशित व्यापारियोंं ने चक्काजाम भी कर दिया। उन्हें समझाइश देने पहुंचे निगम के अमले से भी उनकी तीखी बहस हुई। उनका कहना था हाट बाजार में वर्षों से कारोबार कर रहे हैं। ऐसे में अब क्या हो गया जो उन्हें दुकानें नहीं लगाने दी जा रही है। अफसरों ने कहा- प्रशासन का आदेश है, हाट-बाजार नहीं लगा सकते। अमले की समझाइश पर वे मान गए।
व्यापारी पहले की तरह ही दुकानें लगाने पर अड़े निगम का अमला नियम-कायदे समझाने में लगा
अनलॉक में अब हर सप्ताह विवाद हो रहे हैं। व्यापारी पहले की तरह दुकानें लगाने पर अड़े हैं, जबकि निगम का अमला नियम-कायदे समझाने में लगा है। शहर अनलॉक के बाद पहला बाजार हरिफाटक पुल के नीचे लगाया था। तब मसाले वालों ने दुकान पहले वाले स्थान पर नहीं लगाने को लेकर विरोध जताया था। उन्होंने निगम आयुक्त और कलेक्टर काे भी अवगत कराया था।
अगर जगह बदल दी गई तो कारोबार कैसे हो पाएगा
गैंग प्रभारी गोपाल बोयत उनसे चर्चा करने पहुंचे तो उन्होंने कहा-हम लंबे समय से दुकानें लगा रहे हैं। जगह बदल दी तो कारोबार कैसे हो पाएगा। बोयत ने कहा जिला प्रशासन के आदेश हैं कि हाट-बाजार नहीं लगाए जाएं। शाम 4.30 बजे से आधे घंटे तक व्यापारियों ने चक्काजाम किया। इसके बाद निगम अमले की समझाइश पर वे मान गए।
0