Bhopal Road Accident; One Killed as Truck-Bike Road Accident Today In Madhya Pradesh Bhopal | ट्रक ने बाइक सवारों को टक्कर मारी; एक की मौके पर मौत, दूसरा ट्रक के अगले हिस्से में फंसने से बच गया

Bhopal Road Accident; One Killed as Truck-Bike Road Accident Today In Madhya Pradesh Bhopal | ट्रक ने बाइक सवारों को टक्कर मारी; एक की मौके पर मौत, दूसरा ट्रक के अगले हिस्से में फंसने से बच गया


भोपाल41 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भोपाल के ईंटखेड़ी में हुए हादसे में युवक इतनी बुरी तरह कुचल गया कि उसके शव पर कपड़ा डालना पड़ा।

  • पीछे से टक्कर लगने के कारण बाइक समेत युवक ट्रक के नीचे आ गया था
  • साथ बैठा युवक ट्रक के आगे फंसने के बाद कुछ दूर तक आगे घिटता गया

राजधानी भोपाल के ईंटखेड़ी इलाके में एक दिलदहला देने वाले सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि उसका साथी बाल-बाल बच गया। उसे खरोंच तक नहीं आई। ट्रक की पीछे से टक्कर लगने के कारण बाइक समेत युवक उसके नीचे आने से कुचल गया, जबकि दूसरा ट्रक में फंसने के कारण बच गया। वह ट्रक में कुछ दूर तक घिसटते भी चला गया।

हादसे में गाड़ी की हालत कुछ ऐसी हो गई।

हादसे में गाड़ी की हालत कुछ ऐसी हो गई।

थाना प्रभारी ईंटखेड़ी करण सिंह ने बताया कि 25 वर्षीय विनोद पिता दुर्गा प्रसाद अगरिया, ईंटखेड़ी का रहने वाला था। वह भोपाल में चौक बाजार में स्थित सर्राफा दुकान पर काम करता था। सोमवार सुबह करीब 11 बजे वह अपने साथी गोविंद के साथ बाइक से काम पर निकला था। अभी वे गोलखेड़ी से आगे पेट्रोल पंप के पास पहुंचे ही थे कि बैरसिया की तरफ से पीछे से आ रहे ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। बाइक समेत विनोद ट्रक के नीचे आ गया। इससे विनोद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हादसे के दौरान गोविंद ट्रक के अगले हिस्से में फंस गया। इससे वह ट्रक के नीचे आने से बच गया।

विनोद और गाड़ी पूरी तरह कुचली गई

थाना प्रभारी सिंह ने बताया कि तेज रफ्तार ट्रक की पीछे से टक्कर लगने के कारण विनोद बाइक समेत सड़क पर गिर गया। ट्रक उसके ऊपर से निकल गया। विनोद और गाड़ी पूरी तरह से कुचल गई। गाड़ी को समेटकर सड़क किनारे रखा गया, लेकिन विनोद के शव को हटाने के लिए अस्पताल से एंबुलेंस बुलाई गई। गोविंद की जान इसलिए बच गई कि वह हादसे में ट्रक में फंस गया था। अगर उसमें नहीं फंसता तो वह भी उसके नीचे आकर कुचल जाता।

ट्रक में सोयाबीन भरा

आरोपी ड्राइवर बैरसिया से होकर भोपाल की तरफ जा रहा था। गाड़ी में सोयाबीन भरा था। वह उसे मंडी पहुंचाने जा रहा था। हादसे के दौरान ट्रक बाइक के पीछे-पीछे चल रहा था। अचानक उसने आगे निकलने के लिए स्पीड बढ़ा दी, जिससे बाइक चालक उसके नीचे आ गए। हालांकि पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर हादसे के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

0



Source link