उज्जैनएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
भाजपा 14 सितंबर से सेवा सप्ताह मना रही है। सेवा सप्ताह के अंतिम दिन रविवार को नगर के प्रत्येक बूथ पर 70 पौधे लगाए गए। भाजपा नगर अध्यक्ष विवेक जोशी के नेतृत्व में सेवा सप्ताह के अंतर्गत रविवार को कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों द्वारा प्रत्येक बूथ पर पौधारोपण किया।
कार्यकर्ता 14 सितंबर से स्वच्छता अभियान, कृतिम अंग एवं उपकरणों का वितरण, ब्लड डोनेशन कैंप, गरीब बस्तियों एवं अस्पतालों में फल वितरण के कार्यक्रम कर रहे है। इधर भाजपा जिला ग्रामीण ने भी जिलाध्यक्ष बहादुरसिंह बोरमुंडला के नेतृत्व में ग्रामीण के सभी 1331 बूथों पर 70-70 पौधे रोपे।
0