- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhopal
- Madhya Pradesh Congress MLA Arif Masood Writes To Amit Shah After Dead Jail Prahari Transferred To Bhopal Jail Department
भोपाल12 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने जेल विभाग के डीजी पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
- मसूद ने गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा को पत्र लिखकर जेल डीजी संजय चौधरी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की
- जेल विभाग ने हाल में 10 प्रहरियों का ट्रांसफर कर नवीन पदस्थापना दी है, जिसमें रशीद खान का भी नाम
मध्य प्रदेश में जेल विभाग ने बड़ा कारनामा करते हुए एक मृत प्रहरी रशीद खान का ट्रांसफर कर दिया। जिसकी मौत महीनों पहले हो गई है। ये आरोप भोपाल में कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने जेल डीजी संजय चौधरी पर लगाए हैं। विधायक मसूद ने मृत प्रहरी का ट्रांसफर करने पर गृह एवं जेल मंत्री नरोत्तम मिश्रा को पत्र लिखकर जेल डीजी चौधरी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
आरिफ मसूद ने पत्र में कहा है कि जेल विभाग ने हाल में 10 प्रहरियों का ट्रांसफर कर उन्हें नवीन पदस्थापना दी है, जिसमें 6 नंबर रशीद खान का भी नाम है। जबकि रशीद खान की कई महीने पहले मौत हो चुकी है।

गृहमंत्री को विधायक आरिफ मसूद ने लिखा पत्र।
शिवराज सरकार में चल रहा है तबादला उद्योग विधायक आरिफ मसूद ने कहा कि शिवराज सरकार में तबादला उद्योग जोरों पर चल रहा है। जेल विभाग द्वारा प्रहरियों के स्थानांतरण में भारी भ्रष्टाचार के चलते मृत व्यक्ति का भी ट्रांसफर कर दिया जा रहा हे। वर्तमान मे पुलिस महानिदेशक जेल संजय चौधरी, जिनका भ्रष्टाचार से पुराने नाता रहा है। उन्होंने मृतक रशीद खान प्रहरी का तबादला आदेश जारी करवा दिया।
आरिफ मसूद ने कहा कि शिवराज सरकार में तबादला उद्योग खोल रखा है, जिसके चलते अधिकारी तबादलों में लगे हैं और शिवराज चुनाव मे लगे हैं। प्रदेश में सरकार नाम की कोई चीज नही है।
0