- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhopal
- Madhya Pradesh Farmers Protest Today In Bhopal; Congress MLA Sunita Patel Gandhi Giri On Narsinghpur ASP Rajesh Tiwari
भोपाल18 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
मध्यप्रदेश विधानसभा सत्र के प्रारंभ होने के पहले ही कांग्रेस की एक विधायक सुनीता पटेल धरने पर बैठी हुईं।
- विधानसभा में मुख्यमंत्री समेत कुल करीब 61 विधायक शामिल हो रहे
- इसमें सत्ता पक्ष, विपक्ष और निर्दलीय आ रहे, शेष वर्चुअल रूप में उपस्थित रहेंगे
मध्यप्रदेश विधानसभा सत्र के प्रारंभ होने के पहले ही कांग्रेस की एक विधायक धरने पर बैठ गई हैं। वे गांधी गिरी दिखाते हुए विधानसभा परिसर में स्थापित गांधी की प्रतिमा के नीचे बैठी हुईं हैं। नरसिंहपुर के गाडरवारा से विधायक सुनीता पटेल ने नरसिंहपुर के एएसपी राजेश तिवारी के खिलाफ मोर्चा खोला है। इधर, विधानसभा के सत्र में निश्चित संख्या विधानसभा सदस्य फिजिकली उपस्थित होंगे।

उन्होंने राजेश तिवारी को हटाने के लिए विधायक विश्राम गृह में भी पोस्ट लगाए हैं।
इसमें मुख्यमंत्री, 16 मंत्री सहित 32 विधानसभा सदस्य भाजपा की ओर से रहेंगे। कमलनाथ समेत 22 कांग्रेस से, बीएसपी विधायक संजीव सिंह सपा विधायक राजेश शुक्ला और निर्दलीय विधायक प्रदीप जायसवाल को भी इसमें शामिल होंगे। शेष विधायक विधायक वर्चुअल रूप से होंगे विधानसभा की कार्यवाही में शामिल होंगे।
विधायक की मांग
सुनीता ने आरोप लगाए कि राजेश तिवारी इलाके में अवैध खनन करा रहे हैं। वे अपनी पद का गलत फायदा उठा रहे हैं। ऐसे में उन्हें तत्काल प्रभाव से हटाया जाए। समाचार लिखे जाने तक सुनीता अपनी मांग पर अड़ी हुई थीं। उन्होंने राजेश तिवारी को हटाने के लिए विधायक विश्राम गृह में भी पोस्ट लगाए हैं। अधिकारियों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं मनी। महिला पुलिस अधिकारी को सुरक्षा के लिए लगाया गया है।
0