Rinku elected unopposed sarpanch in Sanaura, 9 wards of panches elected without elections, now panchayat elections will be held on September 28 in 34 wards of Bari | सनौरा में निर्विरोध सरपंच चुने गए रिंकू, बिना चुनाव के ही 9 वार्ड पंच निर्वाचित, अब बाड़ी के 34 वार्डों में 28 सितंबर को होंगे पंचायत चुनाव

Rinku elected unopposed sarpanch in Sanaura, 9 wards of panches elected without elections, now panchayat elections will be held on September 28 in 34 wards of Bari | सनौरा में निर्विरोध सरपंच चुने गए रिंकू, बिना चुनाव के ही 9 वार्ड पंच निर्वाचित, अब बाड़ी के 34 वार्डों में 28 सितंबर को होंगे पंचायत चुनाव


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • Bari
  • Rinku Elected Unopposed Sarpanch In Sanaura, 9 Wards Of Panches Elected Without Elections, Now Panchayat Elections Will Be Held On September 28 In 34 Wards Of Bari

बाड़ी2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

उपखंड में जारी पंचायत राज चुनाव के नामांकन और नाम वापसी के बाद पंचायत समिति बाड़ी की 35 ग्राम पंचायतों में से 34 ग्राम पंचायतों में अब 28 सितंबर को सरपंच और वार्ड पंचों के लिए मतदान हाेगा। सनोरा ग्राम पंचायत में ग्रामीण जनता द्वारा अपने सरपंच और वार्ड पंचों का निर्विरोध रूप से निर्वाचन किया है। ऐसे में रिटर्निंग अधिकारी द्वारा सरपंच पद पर निर्विरोध रूप से रिंकू पुत्र कल्लाराम जाटव को निर्वाचित घोषित किया है। वहीं 9 वार्ड पंचों में चार महिला और पांच पुरुष निर्विरोध निर्वाचित हुए है। सनोरा ग्राम पंचायत के रिटर्निंग अधिकारी कैलाश चंद मीणा ने बताया कि गांव में सरपंच और वार्ड पंचो के लिए शनिवार को नामांकन पत्र दाखिल हुए थे,सरपंच पद के लिए 2 नाम आये थे जब ग्रामीणों को जानकारी हुई तो गांव के शिक्षाविद सुरेंद्र सिंह परमार के साथ बीएलओ विजेंदर सिंह,सियाराम प्रजापत और मिजाजीराम मीणा ने उनसे समझाईश की और गांव में बिना चुनाव ही सब की सहमति से सरपंच और वार्डपंच चुनने की बात कही,इस पर सभी ग्रामीण एक राय हो गये और रविवार को नामांकन वापसी के समय पूर्व दूसरे प्रत्याशी दिनेश ने अपना नामांकन वापस ले लिया,इसके बाद रिंकू को सनोरा ग्राम पंचायत का निर्विरोध सरपंच निर्वाचित किया गया है ।

वही 2969 वोट संख्या वाली ग्राम पंचायत में 4 महिलाओं सहित नौ वार्ड पंच निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं जिनमें वार्ड नंबर 1 से हज्जो,वार्ड नंबर 2 से कुंजबिहारी शर्मा,वार्ड नं 3 वार्ड से रेनू,वार्ड नंबर 4 से योगेश कुमार,वार्ड नंबर 5 से लक्ष्मी,वार्ड नंबर 6 से देवीराम मीणा,वार्ड नंबर 7 से नरेशी,वार्ड नंबर 8 से लक्ष्मण सिंह और वार्ड नंबर 9 से सगुनी निर्विरोध निर्वाचित की गई है।

0



Source link