- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhopal
- Staff Uproar At DPI; Strike Off Work, Demanding Action Against An Employee Who Abuses A Woman
भोपाल4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
भोपाल में लोक शिक्षण संचालनालय में कर्मचारी 5 दिन से हड़ताल पर हैं, वो एक महिला कर्मचारी के साथ हुई अभद्रता करने वाले कर्मचारी पर कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं।
- डीपीआई के सभी कर्मचारी पिछले 5 दिन से हड़ताल कर रहे हैं
आयुक्त लोक शिक्षण संचालनालय में कामकाज ठप कर्मचारी हड़ताल पर बैठे हैं। सभी कर्मचारी संघों के संयुक्त मोर्चा द्वारा संचालनालय में पदस्थ कर्मचारी अनिल पाठक द्वारा एक महिला कर्मचारी से के साथ की गई अभद्रता को लेकर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। यह कर्मचारी पिछले 5 दिन से हड़ताल कर रहे हैं। एक-दो दिन दर्जन भर कर्मचारी ही धरने पर थे, लेकिन अब सारे कर्मचारी मेन गेट के बाहर धरना देकर बैठ गए हैं। इससे दफ्तर में कामकाज पूरी तरह से ठप पड़ गया है।
लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) में करीब एक दर्जन कर्मचारी संगठनों ने सहायक ग्रेड-2 कर्मचारी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। उसके निलंबन की मांग को लेकर सोमवार को लगातार पांचवे दिन भी कर्मचारी संगठनों ने डीपीआई परिसर मे आयुक्त को एक कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। सभी संघों के पदाधिकारियों का कहना है कि पाठक को निलंबित नहीं किया गया, तो सभी कर्मचारी हड़ताल पर चले जाएंगे।
इस वजह से हो रही हड़ताल
लोक शिक्षण में सहायक अधीक्षक माला वैद्य और मोहम्मद ताहिर ने संचालनालय की स्थापना शाखा चार में सहायक ग्रेड-2 अनिल पाठक पर गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया है। कर्मचारियों का कहना है कि अनिल पाठक द्वारा कर्मचारियों से बदतमीजी की जाती है। इस संबंध में लोक शिक्षण आयुक्त को निलंबित करने के लिए ज्ञापन भी सौंपा गया। आयुक्त ने इस संबंध में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है।
इससे नाराज लघु वेतन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष महेंद्र शर्मा, अजाक्स के जिला अध्यक्ष अशोक बेन, तृतीय वर्ग के मोहम्मद ताहिर, अनुसूचित जाति जनजाति कर्मचारी संघ के माला वैद्य, कर्मचारी कांग्रेस के मोहनलाल मिश्रा, खेलकूद समन्वय समिति के शैलेष शुक्ला, राज्य कर्मचारी संघ के कैलाश जाट, लिपिक संघ के आरडी नरवरिया सहित अन्य कर्मचारी हड़ताल पर हैं।
0