Various organizations took out a rally in case of excesses with an 8-year-old girl; Said – hang the accused | 8 साल की बच्ची के साथ ज्यादती के मामले में विभिन्न संगठनों ने निकाली रैली; कहा- आरोपियों को फांसी दें

Various organizations took out a rally in case of excesses with an 8-year-old girl; Said – hang the accused | 8 साल की बच्ची के साथ ज्यादती के मामले में विभिन्न संगठनों ने निकाली रैली; कहा- आरोपियों को फांसी दें


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • Various Organizations Took Out A Rally In Case Of Excesses With An 8 year old Girl; Said Hang The Accused

भोपाल3 मिनट पहले

कुशवाह समाज के लोगों ने रैली निकाली और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर को सौंपा। 8 साल की बच्ची से हुई ज्यादती के आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की।

  • पुलिस पर आरोप सिर्फ एक आरोपी की गिरफ्तारी हुई, जबकि 2 अन्य लोगों की मौजूदगी भी घटना स्थल पर थी

मप्र के गुना जिले के सिरसी थाना क्षेत्र के गांव बेरखेड़ी में एक 8 साल की बच्ची के साथ 13 सितंबर को हुई ज्यादती के मामले में पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग को लेकर विभिन्न संगठनों ने प्रदर्शन किया। इसमें कुशवाह समाज के लोग भी शामिल थे। वहीं आम आदमी पार्टी ने भी महिलाओं पर बढ़ते अपराधों को लेकर चिंता जताई और कहा कि पुलिस-प्रशासन को इन मामले को गंभीरता से देखना चाहिए।

कुशवाह समाज के लोगों ने रैली निकाली और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर को सौंपा। कुशवाह समाज के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत कुशवाह एवं अन्य भानु कुशवाह, लल्लू कुशवाह, महेंद्र कुशवाह, रणधीर सिंह कुशवाह प्रांतीय महामंत्री सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। इस दौरान लोगों को नारेबाजी की और कहा कि बलात्कारियों को फांसी दो। हनुमान चौराह पर प्रदर्शन के बाद रैली कलेक्ट्रोरेट पहुंची, जहां डिप्टी कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

यह मांगे उठाई

कुशवाह समाज के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत कुशवाह का कहना था कि सिरसी थाना क्षेत्र के गांव बेरखेड़ी में कुशवाह समाज की 8 साल की बच्ची के साथ अरुण बारेला ने ज्यादती की। उसकी गला दबाकर हत्या का भी प्रयास किया गया। आरोपी के साथ दो अन्य लोगों की मौजूदगी की बात भी ज्ञापन में कही गई है। आरोप है कि दो अन्य लोगों को पुलिस ने अब तक गिरफ्तार नहीं किया है। वहीं पीड़ित के परिवार को भी पुलिस, प्रशासन की तरफ से कोई आर्थिक सहायता नहीं मिली है। इस पूरे मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की गई है।

0



Source link