Garbage being thrown near the township, submitted memorandum | बस्ती के निकट फेंका जा रहा कचरा, सौंपा ज्ञापन

Garbage being thrown near the township, submitted memorandum | बस्ती के निकट फेंका जा रहा कचरा, सौंपा ज्ञापन


दतियाकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

सीवर लाइन प्लांट के पीछे सेंवढ़ा रोड स्थित घनी बस्ती के पास नगर पालिका के कर्मचारी शहर का कचरा फेंक रहे हैं। कचरे में मृत पशुओं को भी फेंका जा रहा है। जिससे वहां रहने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार वहां रहने वाले लोगों ने नपा कर्मचारियों को बस्ती के पास कचरा फेंकने से रोका लेकिन वह अपनी मनमानी कर आम रास्ता पर ही कचरे का ढेर लगा देते हैं।

यह शिकायत सोमवार को मोहल्ले के लोगों ने नगर पालिका में एक ज्ञापन देकर की। ज्ञापन में नपा अफसरों से सेंवढ़ा रोड स्थित बस्ती के पास कचरा फेंकने से रोक लगाने की मांग की। ज्ञापन सौंपने वालों में जगदीश सिंह कुशवाहा, मनोज कुशवाहा, दिनेश, रामस्वरूप, अशोक, मालती देवी, लीलावती, अनीता देवी, विनीता देवी, हरीराम, किरण, मानकुॅंअर, सुखदेवी, भावना देवी, जशोदा देवी आदि शामिल रहे।

0



Source link