- Hindi News
- Local
- Mp
- Indore
- Indore Coronavirus Latest News Update; COVID 19 Victim Body Bit By Rats Case Reached To Human Rights Commission
इंदौरएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
शव के आंख में गंभीर घाव थे।
- जैन को 17 सितंबर को यूनीक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, परिजन के अनुसार, बुजुर्ग का कोविड वार्ड में इलाज चल रहा था
- मजिस्ट्रियल जांच कर रहे एडीएम अजय देव शर्मा ने अस्पताल से मरीज के उपचार संबंधी पूरी फाइल ले ली है
इंदौर के अन्नापूर्णा क्षेत्र में स्थित निजी अस्पताल में कोविड-19 पॉजिटिव 87 साल के बुजुर्ग के शव को चूहों द्वारा कुतरने के मामले की शिकायत जिला आयोग मित्र जयेश राजपुरोहित ने मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग भोपाल को की है। उधर, मामले में मजिस्ट्रियल जांच शुरू हो गई है। जांच अधिकारी एडीएम अजय देव शर्मा ने अस्पताल से मरीज के उपचार संबंधी पूरी फाइल ले ली है। अब इसमें मरीज के परिजन के अस्पातल प्रबंधन, स्टाफ आदि के बयान लिए जाएंगे।
जिला आयोग मित्र जयेश राजपुरोहित ने बताया कि संविधान में मिले सारे मौलिक अधिकार मानव अधिकार ही हैं, जो कि मानव के जन्म से लेकर मृत्यु तक लागू रहते हैं। मानव जीवन समाप्त हो जाने पर मनुष्य के शव के साथ मानव की गरिमा के अनुसार व्यवहार किया जाना चाहिए। शव के साथ बदसलूकी उसके मानव अधिकारों का हनन है। पिछले 1 हफ्ते से इंदौर में लगातार मरीजों के शव से बदसलूकी के मामले सामने आ रहे हैं, जिसके बारे में पूर्व में भी आयोग को अवगत करवाया गया है। महाराजा यशवंतराव अस्पताल में स्ट्रेचर पर ही शव के नर कंकाल बन जाने के मामले में आयोग द्वारा संज्ञान लिया जाकर इंदौर जिला कलेक्टर एवं एसपी इंदौर एवं एमवाय अस्पताल अधीक्षक से 4 हफ्तों में जवाब तलब किया गया है।
यह है मामला
नवीन चंद जैन (87 साल) को सांस लेने में तकलीफ होने पर 17 सितंबर को यूनीक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। परिजन के अनुसार, बुजुर्ग का कोविड वार्ड में इलाज चल रहा था। रविवार रात करीब 3 बजे उनकी मौत की सूचना दी गई। कहा गया कि निगम की गाड़ी उन्हें अंतिम संस्कार के लिए लेकर जाएगी। जब हम दोपहर 12 बजे अस्पताल पहुंचे तो हमने देखा कि शव को जगह-जगह चूहों ने कुतर रखा है। हमने प्रबंधन से बात की तो उनका कहना था कि हमसे गलती हो गई।
0