बालाघाट14 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
नक्सलियों द्वारा छिपाए गए असलहा व साहित्य की जब्ती करती पुलिस।
- बादल से पूछताछ में खमोड़ी दादर से बड़ी मात्रा में हथियार और साहित्य रखे जाने के संबंध में सूचना मिली थी
हार्डकोर नक्सली बादल से चार दिन तक हुई कड़ी पूछताछ व निशानदेही पर पुलिस व हॉकफोर्स की टीम ने कान्हा नेशनल पार्क के खमोड़ी दादर से हथियार व नक्सली साहित्य बरामद किया। 17 सितंबर को मप्र और छग में 8 लाख के इनामी नक्सली एवं विस्तार दलम-2 के सक्रिय सदस्य बादल उर्फ कोसा मरकाम को बालाघाट पुलिस ने समनापुर के बांदाटोला से उस वक्त गिरफ्तार किया था, जब वह अपने साथी रूपेश के साथ भाग रहा था।
एसपी अभिषेक तिवारी ने बताया कि बादल से पूछताछ में खमोड़ी दादर से बड़ी मात्रा में हथियार और साहित्य रखे जाने के संबंध में सूचना मिली थी। उक्त स्थल पर खोजबीन की तो पेड़ों के बीच जमीन के अंदर बोरियों व पन्नियों में रखे हथियार व नक्सली साहित्य बरामद किया। 3 नग 12 बोर रायफल सिंगल बैरल, 43 नग 12 बोर राउंड, 13 नग एसएलआर के राउंड,15 नग 303 के राउंड, सिंगल शाट के 18 नग, एक-एक नग पोंच, 12 बोर फुल थ्रू, लोहे की बगैर बेस की कुल्हाड़ी बरामद की है।
0