Partial schools opened, teachers did not reach the students | आंशिक स्कूल खुले, शिक्षक पहुंचे विद्यार्थी नहीं

Partial schools opened, teachers did not reach the students | आंशिक स्कूल खुले, शिक्षक पहुंचे विद्यार्थी नहीं


खरगोन14 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
  • शपथ पत्र देकर भेजेंगे तब 2 घंटे स्कूल में रह पाएंगे

कोविड-19 की परिस्थितियों के बीच सोमवार से तय मापदंडों का पालन करते हुए आंशिक स्कूल खोलने के निर्णय के बावजूद पालकों ने बच्चों को नहीं भेजा। उत्कृष्ट स्कूल में कक्षा 9वीं से 12वीं तक की कक्षाओं में शिक्षकों से मार्गदर्शन लेने के लिए एक भी विद्यार्थी स्कूल में नहीं आया। स्कूल प्रशासन पालकों से शपथ पत्र लेने के बाद भी विद्यार्थियों को कक्षाओं में बैठाने की बात कह रहे हैं। उत्कृष्ट स्कूल की प्रभारी प्राचार्य डॉ. मीरा रखोलिया ने बताया कि स्कूल में पालकों का शपथ पत्र देने पर ही विद्यार्थियों को प्रवेश मिलेगा। विद्यार्थी दो ही घंटे स्कूल में रह सकते हैं। ग्रुप में नहीं रहेंगे। मास्क पहनना व सैनिटाइजर का उपयोग जरूरी है। ऑनलाइन पढ़ाई शुरू हो चुकी है। कठिनाई होने पर ही विद्यार्थी स्कूल मेंं आए।

निजी स्कूलों में परीक्षा फॉर्म भरने बुलाया

निजी स्कूलों में 10वीं हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा के फॉर्म भरने के लिए स्कूल संचालकों ने बच्चों को मास्क व सैनिटाईजेशन के साथ कुछ बच्चों को बुलाया। विद्यार्थियों ने बताया 30 सितंबर को आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख होने से स्कूल पहुंचे थे। अभी पढ़ने नहीं आए हैं।

0



Source link