जबलपुर21 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
बारिश के दौरान शहर की सड़कों पर जो गड्ढे हो गए हैं उन्हें भरने का कार्य लगातार किया जा रहा है, लेकिन इसकी गति कम है। इसे बढ़ाया जाए और जल्द ही हर सड़क को गड्ढामुक्त कर दिया जाए। किसी भी जोन से शिकायत आती है तो कठोर कार्रवाई की जाएगी। निगम द्वारा जनहित के जो भी कार्य कराए जा रहे हैं उन्हें समय सीमा में ही पूरा करने का प्रयास किया जाए। शहर में आवारा जानवरों की संख्या बढ़ गई है इसलिए गौशालाओं का काम भी तेजी से किया जाए, ताकि जानवरों को वहाँ रखा जा सके।
उपरोक्त निर्देश निगमायुक्त अनूप कुमार सिंह ने सोमवार को निर्माण कार्यों के निरीक्षण अवसर पर दिए। उन्होंने सड़कों की मरम्मत के कार्य का निरीक्षण तो किया ही साथ ही गौशाला भी पहुँचे। गौ संवर्धन एवं गौ संरक्षण के उद्देश्य से नगर निगम द्वारा अनेक गौशालाओं का निर्माण कराया जा रहा है, जिनकी प्रगति संतोषजनक है। उन्होंने कहा है कि चौहानी मुक्तिधाम के विस्तारीकरण के कार्यों में निरंतर तेजी आई है। आने वाले दिनों में यहाँ शोकाकुल परिवारों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
0