Salkanpur will reach 125 km on foot, will visit Mata | 125 किमी पैदल चलकर पहुंचेंगे सलकनपुर, माता के दर्शन करेंगे

Salkanpur will reach 125 km on foot, will visit Mata | 125 किमी पैदल चलकर पहुंचेंगे सलकनपुर, माता के दर्शन करेंगे


सिलवानी7 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
  • ग्रामीणों ने सफल यात्रा के लिए श्रद्धालुओं को दी शुभकामनाएं, लगातार कर रहे हैं युवा पदयात्रा

युवाओं मे धर्म के प्रति आस्था व श्रद्धा का सैलाब हिलोरे मार रहा हैं। गांव के युवा धर्म के प्रति आस्था के चलते 125 किलो मीटर की पैदल यात्रा पूर्ण कर धर्म स्थल पर पहुंच कर पूजा अर्चना कर देश-दुनिया की सुख समृद्धि की कामना करेंगे।तहसील मुख्यालय से 6 किलोमीटर दूर स्थित सांईखेड़ा गांव के करीब 25 युवक सोमवार की सुबह सीहोर जिले मे स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल सलकनपुर के लिए पैदल ही रवाना हुए। सुबह 5 बजे सभी युवा गांव में स्थित खेरे वाली माता मंदिर में पूजा अर्चना कर धर्म यात्रा के लिए रवाना हुए। सांईखेड़ा गांव से सलकनपुर की दूरी 125 किलो मीटर है।

सलकनपुर में मां जगदंबे का ऐेतिहासिक मंदिर है। नवरात्रि के दौरान 9 दिन तक यहां पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते है। प्रत्येक दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंच कर पूजा अर्चना कर मनोकामना पूर्ण होने की प्रार्थना माता से करते है। सोमवार की सुबह सांईखेड़ा गांव के युवा महेंद्र साहू, विपिन तिवारी, रोहित रघुवंशी, शिवकुमार राय, मोहन कुशवाहा, सुरेश पाल, पिंकी साहू, दीपक शुक्ला सहित करीब 25 युवा पैदल ही रवाना हुए।

6 दिन में सलकनपुर पहुंचेंगे युवा

125 किलो मीटर की यात्रा पर पैदल ही निकले विनीत तिवारी ने बताया कि गांव के हम सभी युवा बीते 3 सालों से लगातार पैदल ही सलकनपुर की यात्रा करते आ रहे हैं। सभी पैदल यात्री यात्रा के दौरान रास्ते में पड़ने वाले गांवों के मंदिरों में रात्रि विश्राम कर सुबह पुनः यात्रा पर रवाना होंगे। इससे पूर्व भी करीब 3 माह पूर्व सांईखेड़ा गांव के ही युवक पैदल ही करीब 300 किलोमीटर की यात्रा कर मैहर पहुंच कर मां शारदा देवी के दर्शन कर पूजा अर्चना भी कर चुके है। विधानसभा मुख्यालय सिलवानी में मां विजयासन देवी का मंदिर स्थित है। जिससे की कांच मंदिर के नाम से जाना जाता है। इस मंदिर की मान्यता है कि सच्चे मन से जो भी श्रद्धालु विजयासन देवी से मनोकामना पूर्ण करने की कामना करता है उसे की मनोकामना अवश्य ही पूर्ण होती है।

0



Source link