- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhopal
- State Units Of Sampoorna Samaj Party And Samata Party Merged With BJP; Gwalior Chambal Will Get Strength
भोपाल18 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
भोपाल में दो क्षेत्रीय पार्टियों की मध्य प्रदेश इकाईयों का मंगलवार को भाजपा में विलय हो गया। सीएम हाउस में शिवराज सिंह चौहान ने दिलाई सदस्यता।
- सीएम हाउस में दोनों पार्टियों के प्रदेश अध्यक्ष और जिला कार्यकारिणी के अध्यक्षों ने ली भाजपा की सदस्यता
संपूर्ण समाज पार्टी की मध्यप्रदेश इकाई का मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी में विलय हो गया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के समक्ष मंगलवार को सीएम हाउस में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विजय सिंह सिकरवार, राष्ट्रीय सचिव, सभी संभागीय अध्यक्ष और जिला अध्यक्षों के साथ भाजपा में शामिल हुए।
इससे पहले सुबह लोक समता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार कुशवाहा भाजपा में शामिल हो गए थे। दोनों ही पार्टियों का विलय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में हुआ। इन दोनों पार्टियों का राजनीतिक तौर पर वोट बैंक के लिहाज से बहुत ज्यादा दखल ना भी हो लेकिन मध्यप्रदेश में दलबदल की सियासत के बीच इनके विलय की चर्चा खूब हो रही है। दोनों ही राजनीतिक पार्टियों के नेता ग्वालियर-चंबल संभाग से जुड़े हुए हैं और वहां राजनीतिक तौर पर सक्रिय रहे हैं।

सीएम हाउस में संपूर्ण पार्टी के नेता और पदाधिकारियों ने भाजपा की सदस्यता ली।
सीएम हाउस में अरविंद भदौरिया के साथ पहुंचे राजकुमार कुशवाह
लोक समता पार्टी के नेता और प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार कुशवाह सुबह मंत्री अरविंद भदौरिया के साथ सीएम हाउस पहुंचे और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सामने पूरी पार्टी के साथ भाजपा में शामिल हो गए। राजकुमार कुशवाह ग्वालियर चंबल में सक्रिय नेता हैं और दो बार मेहगांव से चुनाव भी लड़ चुके हैं।
सीएम शिवराज ने दिलाई भाजपा की सदस्यता मुख्यमंत्री ने सभी को अंगवस्त्र पहनाकर भाजपा परिवार में शामिल किया। शिवराज सिंह चौहान ने भाजपा ने हर व्यक्ति की चिंता की है। वह किसी भी समाज, किसी भी वर्ग, किसी भी पंथ के हो, भाजपा ने सभी के लिए काम किया है। संबल योजना इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है। इस योजना से हर वर्ग लाभान्वित हुआ है। पिछली सरकार ने इस योजना को बंद कर दिया था लेकिन हमने सभी समाज और हर वर्ग की चिंता करते हुए संबल योजना को फिर से शुरू किया है।
शिवराज ने कहा कि जिस तरह नदी अलग अलग दिशाओं में बहती है लेकिन जब नदी समुद्र में मिलकर एक हो जाये तो कार्य का स्वरुप बहुत व्यापक हो जाता है। आज सम्पूर्ण समाज पार्टी की नदी धारा भाजपा के समुद्र में शामिल हुई है। हम मिलकर काम करेंगे। प्रदेश को आगे बढ़ाएंगे, जनता को आगे बढाएंगे। संपूर्ण समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विजयसिंह सिकरवार ने बताया कि सभी जिलों की कार्यकारिणी भाजपा में शामिल हुई।
0