Students can also get verification done in government college | छात्र शासकीय कॉलेज में भी करवा सकते हैं सत्यापन

Students can also get verification done in government college | छात्र शासकीय कॉलेज में भी करवा सकते हैं सत्यापन


सेहराई17 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
  • उच्च शिक्षा विभाग ने जारी की प्रवेश प्रक्रिया, मास्क और सैनिटाइजर का का उपयोग करने को कहा

यदि आपके दस्तावेजों का ऑनलाइन सत्यापन नहीं हुआ है तो छात्र-छात्राएं पास के शासकीय महाविद्यालय में जाकर दस्तावेजों का सत्यापन कराएं। दस्तावेजों का सत्यापन के लिए आते समय सभी छात्र-छात्राएं मास्क और सैनिटाइजर का उपयोग करते हुए शारीरिक दूरी के साथ दस्तावेजों का सत्यापन कराएं।

शासकीय महाविद्यालय के प्राचार्य डा. अतुल गुप्ता एवं प्रवेश प्रक्रिया प्रभारी डॉ. दिलीप सिंह ने बताया कि आवेदकों अलॉटमेंट प्राप्त होने पर किसी भी आवेदन को प्रवेश शुल्क जमा करने, मूल दस्तावेज जमा करने के लिए किसी भी महाविद्यालय में जाने की आवश्यकता नहीं है। प्रवेश शुल्क जमा करने के लिए अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करते ही https://eprvaesh.mponline.gov.in पोर्टल पर admission fee लिंक से आवेदक स्वयं किसी भी बैंक से ऑनलाइन शुल्क नेट बैंकिंग, एटीएम, डेविट, क्रेडिट कार्ड, यूपीआई वैलेट अथवा अधिकृत कियोस्क से जमा कराना आवश्यक है। इसके बाद भी प्रवेश मान्य होगा। उच्च शिक्षा संचालनालय ने महाविद्यालय स्तर पर प्रवेश प्रक्रिया के लिए (सीएलसी) की प्रक्रिया इस प्रकार है।

सीएलसी प्रवेश प्रक्रिया

  • कॉलेज लेवल काउंसलिंग में किसी भी छात्र को किसी भी महाविद्यालय जाने की आवश्यकता नहीं है। छात्र को अपने लॉगइन से सभी सुविधाएं प्राप्त होंगी।
  • कॉलेज लेवल काउंसलिंग में नवीन पंजीकृत आवेदक एवं प्रथम चरण में पंजीकृत आवेदकों (अप्रवेशित) द्वारा महाविद्यालयों/पाठ्यक्रम का चयन करना अनिवार्य है।
  • छात्रों द्वारा चयन किए गए महाविद्यालय का आवंटन लॉगइन पर दिखाई देगा। छात्र अपने महाविद्यालय आवंटन सहमति देने के पश्चात ऑनलाइन शुल्क भुगतान करेगा।
  • समय सारणी अनुसार आवेदक ई प्रवेश पोर्टल पर अपने लॉगइन के माध्यम से वरीयता अनुसार प्रावीण्य सूची का अवलोकन करें एवं दर्शित महाविद्यालय एवं पाठ्यक्रम मे से किसी एक का चयन कर निर्धारित समय सीमा में ऑनलाइन प्रवेश शुल्क जमा कराएं।
  • किसी भी एक महाविद्यालय का प्रवेश शुल्क जमा करने पर आवेदक का नाम अन्य महाविद्यालय की प्रावीण्य सूची से विलुप्त हो जाएगा।
  • महाविद्यालयों द्वारा प्रतिदिन शाम 5 बजे प्रावीण्य सूची अपडेट की जाएगी। अत: आवेदक अपनी स्थिति रोजाना शाम 5 बजे के बाद देखकर उसके अनुसार प्रवेश शुल्क का भुगतान कर प्रवेश सुनिश्चित करें।
  • छात्रों को रोजाना अपने लॉगइन से महाविद्यालय वंटन की स्थिति लॉगइन से अनिवार्य रूप से चेक करनी होगी।

0



Source link