बाड़ी4 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
- जगह-जगह कचरे का ढेर लगा रहता है, यह कचरा शहर की स्वच्छता में दाग लगा रहा
नगर को स्वच्छ रखने की दिशा में लोग ही लापरवाही बरत रहे हैं । दुकानदारों द्वारा अपनी दुकानों का कचरा सड़क पर ही फेंका जा रहा है, जिससे शहर की स्वच्छता पर प्रश्न चिन्ह खड़ा हो रहा है । इस ओर कोई भी ध्यान नहीं दे रहे हैं ।स्थानीय होटल, चाय, नाश्ता के दुकानदार दुकान में निकलने वाली सामग्री पन्नी, कचरा सड़कों पर फेंक रहे हैं, जिससे नगर में गंदगी फैल रही है।
दुकान बंद करते समय पूरे दिन का कचरा सड़क पर फेंक दिया जाता है । सड़कों पर जगह- जगह कचरे का ढेर लगा रहता है यह कचरा शहर की स्वच्छता में दाग लगा रहा है । प्रतिदिन सुबह नगर परिषद की सफाई कर्मियों द्वारा नगर के मुख्य मार्गो सहित दुकानों के सामने पड़ा हुआ कचरा भरकर ले जाया जाता है लेकिन खान- पान का सामान बेचने वाले दुकानदार पूरे दिन कचरे को सड़क पर फेंक देते हैं। सबसे ज्यादा कचरा होटल, चाय नाश्ता, सब्जी ,फल और चाट की दुकानों से निकलता है।
नगर परिषद नहीं कर रही कार्रवाई : शहर में गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ नगर परिषद की ओर से कार्रवाई नहीं की जा रही है । इससे गंदगी फैलाने वालों को जुर्माने का डर नहीं है । यहीं कारण है कि वे दुकानों के कचरों को सड़क पर फेंक देते है, जिससे सड़कों पर गंदगी फैलती है।
लोग जानबूझकर गंदगी कर रहे हैं, उनके खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी
प्रतिदिन कराई जाती है सफाई
नगर की साफ- सफाई पूर्ण रूप से कराई जाती है । प्रतिदिन सफाई कर्मियों द्वारा सफाई की जा रही है । इसके अलावा जो लोग जानबूझकर गंदगी कर रहे हैं, उनके खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी।
हरिशंकर वर्मा, सीएमओ नगर परिषद बाड़ी
0