मुरैना12 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
एमएस रोड पर पीएचई ऑफिस के सामने कुछ नामजद आरोपियों ने अपने परिवार की महिलाओं के साथ खड़े युवक के साथ न सिर्फ मारपीट की बल्कि चेन भी छीनकर ले गए। पुलिस थाने में दर्ज एफआईआर में घटना का पूरा विवरण दर्ज नहीं किया गया।
आवेदक अतरसिंह नामक युवक ने आवेदन में बताया है कि 18 सितंबर को सुबह 9 बजे मैं भाभी शीला, भतीजी रेखा व भतीजे राहुल के साथ खड़ा होकर नाश्ता कर रहा था। इसी दौरान आरोपी रामवीर, सत्येंद्र गुर्जर, राहुल गुर्जर, पप्पन गुर्जर अपने 4-5 साथियों के साथ आए और सरियों से मेरे व भतीजे के ऊपर हमला कर दिया।
इस हमले के दौरान आरोपीगण मेरी भाभी का मंगलसूत्र व भतीजी रेखा की चेन तोड़कर ले गए। मैने पुलिस में इसकी एफआईआर कराई तो पुलिस ने पूरी घटना का जिक्र नहीं किया। पीड़ित ने आला अफसरों से एफआईआर में संशोधन करने की मांग की है।
0