गुना14 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
रबी सीजन के दौरान इस बार जिले में गेहूं का रकबा कम हो सकता है। खुद कृषि विभाग ने भी किसानों को सलाह दी है कि वे चना व सरसो जैसी फसलों की बोवनी करें। इस बार जिले में अब तक 867 मिमी बारिश हुई है। जबकि औसत 1053 मिमी का है। गुना ब्लॉक में तो 700 मिमी का आंकड़ा भी पार नहीं हो पाया है, जिससे सूखे जैसे हालात बन गए हैं। उपसंचालक अशोक कुमार उपाध्याय ने बताया कि गेहूं में 4-5 सिंचाई की जरूरत पड़ती है। इस बार कम पानी होने की वजह से यह संभव नहीं हो पाएगा। इसलिए चना, सरसों, मसूर जैसी फसलों की बुवाई करें। इन किस्मों का चयन करें
1. चना : जेजी 12, जेजी 11, जाकी-9218, आरव्हीजी 201, आरव्हीजी 202, आवीजी.-203 उपलब्धता : यह किस्म बीज कृषि विभाग के विकासखण्ड कार्यालय बीज समितियो, बीज निगम गुना में उपलब्ध रहेगा। अनुदान : किसान को 2500 रुपए प्रति क्वि. बीज अनुदान मिलेगा।
2.सरसों : आरवीएम-2, पंतराई-19, एनआरसीएचवी-101, डीएमआरआई जे-31 खासियत : प्रजातियां कीट एवं रोगी प्रतिरोधी एवं अधिक उत्पादन देने वाली प्रजातियां हैं। उपलब्धता : कृषि विभाग के विकासखण्ड कार्यालय, एन.एस.सी., बीज निगम
0