Villagers do 30 days of continuous Ramayana recitation | ग्रामीण 30 दिन लगातार करते हैं अखंड रामायण पाठ

Villagers do 30 days of continuous Ramayana recitation | ग्रामीण 30 दिन लगातार करते हैं अखंड रामायण पाठ


सिलवानी8 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
  • पुरुषोत्तम माह में टेकरी मंदिर पर किया जा रहा है आयोजन, 40 सालों से हो रहा है आयोजन

तीन साल में एक बार आने वाले पुरुषोत्तम माह में श्रद्धालुओं के द्वारा विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किए जाते है। इसी कड़ी में तहसील के मनकवाडा गांव में श्रद्धालुओं के द्वारा अखण्ड रामायण पाठ का आयोजन किया जा रहा हैं। यह आयोजन पूरे पुरुषोत्तम माह चलेगा। ग्रामीणो के द्वारा बीते 40 सालों से प्रति तीन साल में पुरुषोत्तम माह में अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया जाता हैं।

तहसील के मनकवाड़ा गांव में पुरुषोत्तम माह के दौरान गांव के टेकरीधाम मंदिर परिसर में अखण्ड रामायण पाठ का आयोजन किया जा रहा हैं। अखण्ड रामायण पाठ का यह आयोजन पूरे पुरुषोत्तम माह तक किया जाएगा। इस आयोजन में ग्रामीण बड़ी संख्या में पहुंच कर अपनी भागीदारी दर्ज कर रहे है। साथ ही रामायण पाठ कर धर्मलाभ अर्जित कर रहे हैं।

ग्रामीण घनश्याम सिंह पटेल ने बताया कि पुरुषोत्तम माह तीन साल में एक बार आता है। इस माह में ग्रामीण मंदिर परिसर में अखण्ड रामायण पाठ का आयोजन करते हैं जो कि पूरे माह तक सतत रुप में चलता है। ग्राम वासियों के सहयोग से ही यह आयोजन संपन्न किया जाता है। गांव के ही ब्रजबिहारी गौर, भीषम सिंह लोधी, रुद्रपाल सिंह मंदिर के पुजारी अमित शर्मा ने बताया के बीते 40 सालों से 3 वर्ष में एक बार आने वाले पुरुषोत्तम माह में गांव कें टेकरी धाम मंदिर परिसर में अखण्ड रामायण पाठ का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में सभी ग्रामीण अपनी सहभगिता दर्ज कराते है।

पंडित संजय भार्गव पिपरिया ने बताया कि पुरुषोत्तम माह के पूरे 30 दिनों तक भगवान विष्णु की पूजा अर्चना भक्तिभाव से की जाती हैं खास कर महिलाओं के द्वारा ब्रम्ह मुहूर्त में स्नान कर मंदिर जाकर व घर पर भी भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना आदि अनुष्ठान संपन्न किए जाते है। प्रति दिन नगर के बजरंग चौराहा पर स्थित हनुमान मंदिर में स्थित शिव प्रतिमा की पूजा अर्चना सुबह के समय बड़ी संख्या में पहुंच कर महिलाओं के द्वारा की जा रही है।

0



Source link