- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhopal
- Bhopal Road Accident: Madhya Pradesh Woman Killed On Spot As Dumper Bike Road Accident Today In Bhopal Kolar Area
भोपाल31 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
भोपाल में सुबह कोलार रोड पर बड़ा हादसा हो गया। डंपर ने बाइक को टक्कर मारने के बाद कुचल दिया।
- एक अन्य महिला सफाई कर्मी पिंकी की हालत नाजुक, हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया
भोपाल में बुधवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। कोलार में डी-मार्ट मॉल के सामने डंपर ने बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे से बाइक सवार महिला समेत दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। एक अन्य महिला की हालत गंभीर है। उसे हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।
कोलार पुलिस के मुताबिक, सुबह करीब 6 बजे नगर निगम के सफाईकर्मी बैरागढ़ चिचली निवासी गोविंद (40), लक्ष्मीबाई (40) और पिंकी ड्यूटी करने के बाद घर लौट रहे थे। वह कोलार में डी-मार्ट मॉल के पास पहुंचे तो पीछे से डंपर ने उन्हें टक्कर मार दी और कुचलते हुए निकल गया। इससे गोविंद और लक्ष्मीबाई की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं पिंकी की हालत नाजुक है। उसे हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मौके से डंपर को जब्त कर लिया है और चालक फरार हो गया।
0