नागदा7 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
कोरोना संक्रमण के मरीजों का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। ऐसे में अब सावधानी रखना जरूरी है। रविवार को कोरोना बम फूटा था और एक साथ 9 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। सोमवार का दिन खाली रहा, लेकिन मंगलवार रात 10 बजे फिर एक साथ 4 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें एक मंडी थाने का आरक्षक भी शामिल है। इसके अलावा गुलाबबाई कॉलोनी में एक महिला, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी और श्रीराम कॉलोनी में एक-एक पुरुष की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
0