धार8 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
इस तरह से छत्रीपुरा चाैराहे पर दाे पक्षाें के लाेगाें में हाेती रही मारपीट।
- नाैगांव पुलिस ने 86 हजार से अधिक की 37 पेटी शराब और वाहन जब्त किया
शहर के छत्रीपुरा तिराहे पर बुधवार को शराब भरकर ले जा रहे एक पिकअप वाहन को कुछ लाेगाें ने रोक लिया। बताया जाता है वाहन ले जाने वाले और राेकने वाले दाेनाें ही पक्ष शराब के व्यवसाय से जुड़े हैं। दाेनाें ही पक्षाें में सरेराह जमकर मारपीट और कहासुनी हुई। इस दौरान यहां से गुजर रहे लाेग सड़क पर हो रहे हंगामे काे देखने के लिए रुक गए। कुछ लाेगाें ने इसका वीडियो भी बनाया। काफी देर तक वहां नाैगांव थाने से पुलिस नहीं पहुंची। किसी ने इसकी सूचना एसपी आदित्यप्रताप सिंह काे दी। उनके निर्देश पर पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि, तब तक शराब परिवहन कर रहे पिकअप वाहन के चालक को ठेकेदार वहां से छुड़ा ले गया।
नाैगांव पुलिस ने वाहन काे जब्त कर थाने पर खड़ा किया है। इसमें देशी और विदेशी शराब मिलाकर 37 पेटी माल जब्त किया गया। इसकी कीमत करीब 86340 रुपए आंकी गई है। इस प्रकार के मामले आए दिन शहर में हाेते रहते हैं। नाैगांव थाने के एसआई भूपेंद्र सिंह परिहार का कहना है कि वाहन जब्त कर लिया है। जांच की जा रही है, इसके बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। माैके पर सिर्फ वाहन ही मिला। चालक नहीं था।
0