दुबई: आईपीएल (IPL 2020) में मुंबई इंडियंस (MI) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ मुकाबले टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) कुछ इस तरीके से आउट हुए हैं कि सोशल मीडिया पर उनका खूब मजाक बनाया जा रहा है.
Hardik Pandya after mistakenly hitting wicket #KKRvsMI #HardikPandya pic.twitter.com/3xKcnvsJCv
— IPL HIGHLIGHTS (@highlights_ipl) September 23, 2020
मुकाबले में 19वें ओवर में आंद्रे रसेल की तीसरी गेंद पर हार्दिक पंड्या हिट विकेट हो गए. पंड्या बड़ा शॉट लगाने की कोशिश में थे जिस वजह से पंड्या शॉर्ट खेलने के लिए क्रीज में ज्यादा ही अंदर आ गए और उनके बल्ले से बेल्स गिर गई. मुंबई के लिए पांड्या 13 गेंदों पर 18 रन ही बना सकें.
*Hardik Pandya hitted wicket*
Meanwhile Russel who was bowling: pic.twitter.com/4fdHsOJGEN— JATTSINHOOD (@jattsinhood) September 23, 2020
यह पहला मौका नहीं है जब आईपीएल में हार्दिक हिट-विकेट इस तरीके से आउट हुए हो. सबसे पहले 2008 में पांड्या किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ हिट-विकेट हुए थे. इसके अलावा पिछली बार 2019 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ भी वो हिट-विकेट हो चुके हैं.
#HardikPandya, his bat & the wicket#MIvKKR pic.twitter.com/jkIXBFMYo9
—(@mallick_Abhiman) September 23, 2020
आईपीएल के इस सीजन में हार्दिक पंड्या हिट-विकेट होने वाले पहले बल्लेबाज हैं. वहीं, लीग में इस तरह आउट होने वाले वे 11वें खिलाड़ी हैं. ये एक खास वजह है कि सोशल मीडिया पर हार्दिक पांड्या का मजाक बनाया जा रहा हैं.