IPL 2020 kolkata knight riders vs mumbai indians live match 5th | IPL 2020 LIVE: MI vs KKR, केकेआर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला

IPL 2020 kolkata knight riders vs mumbai indians live match 5th | IPL 2020 LIVE: MI vs KKR, केकेआर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला


अबू धाबी: आईपीएल संस्करण के 13 (IPL 13) के 5वें मैच में आज कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम मुंबई इंडियंस (KKR vs MI) के बीच मुकाबला खेला जा रहा है. यह मुकाबला अबू धाबी के शेख जयाद क्रिकेट स्टेडियम पर जारी है. केकेआर के कप्तान दिनेश कार्तिक ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. मालूम हो मुंबई इंडियंस (MI) अपना पहला मैच चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के खिलाफ हार के आ रही है. तो वहीं इस मुकाबले के साथ केकेआर की टीम आईपीएल 2020 (IPL 2020) में अपना अभियान शुरू कर रही है. इस मैच के लिए दोनों टीमें इस प्रकार हैं. 

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन- 

मुंबई इंडियंस- रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डीकॉक, सूर्यकुमार यादव, सौरभ तिवारी, हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या, कीरोन पोलार्ड, जेम्स पैंटिसन, जसप्रीत बुमराह, राहुल चाहर और ट्रेंट बोल्ट. 

कोलकाता नाइट राइडर्स- दिनेश कार्तिक (कप्तान), शुभमन गिल, नीतिश राणा, सुनील नरेन, आंद्रे रसेल, इयॉन मोर्गन, पैट कमिंस, रिंकू सिंह, कुलदीप यादव, कमलेश नागरकोटी और प्रसिद्ध कृष्णा. 





Source link