विदिशा12 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
मंगलवार रात करीब 9 बजे गरज-चमक के साथ करीब 10 मिनट तक जोरदार बौछारें पड़ी जो देर रात तक रुक-रुक होती रही। वैसे तो सुबह से भी आसमान में बादल छाए हुए थे लेकिन बारिश नहीं हुई। रात में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने से कुछ राहत मिली। विदिशा में अब तक 992 मिमी बारिश हो चुकी है। अभी भी 83 मिमी बारिश की दरकार है। विदिशा जिले में सामान्य बारिश का आंकड़ा 1075.5 मिमी है। हालांकि मौसम वैज्ञानिक अभी अक्टूबर महीने में समुद्री तूफान के कारण बारिश होने की आशंका जता रहे हैं। मानसून की विदाई अभी तक नहीं हुई है। क्योंकि मौसम करवट बदल रहा है।
0