Onions reach Rs 38, crosses 12 thousand bags inward, line of vehicles on road | प्याज 38 रुपए तक पहुंचे, आवक 12 हजार कट्टे पार, सड़क पर वाहनों की कतार

Onions reach Rs 38, crosses 12 thousand bags inward, line of vehicles on road | प्याज 38 रुपए तक पहुंचे, आवक 12 हजार कट्टे पार, सड़क पर वाहनों की कतार


शुजालपुर9 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

मंगलवार को सिटी स्थित उप मंडी में प्याज के थोक भाव 38 रु. किलो रहे। आवक भी 12 हजार कट्टों के पार पहुंच गई। सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लगी रही और बार-बार जाम की स्थिति बनती रही। शुजालपुर व आसपास के ग्रामीण अंचल से बांग्लादेश सहित देश के विभिन्न प्रांतों में प्याज की आपूर्तिप्याज की आपूर्ति होती है। बीते एक सप्ताह में प्याज के दाम में लगातार तेजी बनी हुई है और निर्यात से रोक हटने के बाद किसान भी फल-सब्जी मंडी में करीब 12 हजार कट्टे प्याज लेकर पहुंचे। अच्छी क्वालिटी का प्याज थोक में ₹3800 प्रति क्विंटल के भाव बिका। किसान राम सिंह ने बताया कि भाव में आगे और भी तेजी आने की उम्मीद है। व्यापारी भगवान यादव ने बताया कि बाजार की धारणा के अनुसार आगामी 15 दिनों में प्याज ₹50 के पार पहुंच जाएगा। लहसुन की भी करीब 1500 कट्टों की आवक दर्ज की गई।

0



Source link