Partially open schools, students arrived to solve problems | आंशिक रूप से खुले स्कूल, परेशानी का समाधान कराने पहुंचे विद्यार्थी

Partially open schools, students arrived to solve problems | आंशिक रूप से खुले स्कूल, परेशानी का समाधान कराने पहुंचे विद्यार्थी


टीकमगढ़17 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

कोरोना संक्रमण के बीच अनलॉक-4 में केंद्र सरकारी की गाइडलाइन अनुसार 21 सितंबर से जिले में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के स्कूल आंशिक रूप से खुल गए। मंगलवार को शहर सहित जिले के प्राइवेट स्कूलों में पहले दिन विद्यार्थियों ने काॅल करके मार्गदर्शन लिया। सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों ने पहुंचकर समस्या का समाधान कराया। स्कूल खोलने के आदेश के बाद सरकारी व निजी स्कूलों में कोरोना प्रोटोकॉल के तहत सभी तैयारियां पहले ही कर ली गई थीं। नियमों का पालन करते हुए विद्यालय के गेट पर ही थर्मल स्क्रीनिंग व मास्क लगाकर आने पर प्रवेश दिया। डीईओ जेएस बरकडे ने बताया सरकारी स्कूलों में शिक्षकों ने विद्यार्थियों को कक्षा में सोशल डिस्टेंस के साथ बैठाकर चर्चा की। ऑनलाइन पढ़ाई में अब तक हुए कोर्स के बारे में पूछा तथा जिन विद्यार्थियों को परेशानी आ रही है उनका समाधान किया जा रहा है। आने वाले दिनों में मार्गदर्शन लेने वाले विद्यार्थियों की संख्या धीरे-धीरे बढ़ने लगेगी। संक्रमण के बीच लंबे समय से विद्यार्थी स्कूल खुलने का इंतजार कर रहे थे। स्कूल खुलने पर शहर शासकीय उमावि क्रमांक 2 में मंगलवार को 25 छात्र-छात्राओं ने पहुंचकर शिक्षकों से मार्गदर्शन लिया। सभी बच्चों को गेट पर थर्मल स्क्रीनिंग व जांच के बाद विद्यालय में प्रवेश दिया।

शिक्षकों को वितरित की गई किट : शासकीय उमावि क्रमांक 2 के प्राचार्य एचएस चौहान ने बताया कि शिक्षकों द्वारा ऑनलाइन पढ़ाई करवाई जा रही है। यह एक अस्थायी सुविधा है। जो कक्षा में टीचर समझाते उतना ऑनलाइन में नहीं समझा जा सकता। उन्होंने बताया कि बच्चों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी एहतियात बरती जा रही है। जिससे बच्चों को किसी प्रकार की कोई समस्या न हो। वहीं व्याख्याता डॉ. महेंद्र उपाध्याय के अनुसार शिक्षकों की ऑक्सीजन सेचुरेशन, बच्चों की थर्मल स्क्रीनिंग, कक्षाओं को सैनिटाइज कराया गया है। जिससे कोरोना संक्रमण को रोका जा सके। डॉ. उपाध्याय ने बताया कि मंगलवार को स्कूल प्रबंधन की ओर से सभी शिक्षकों को कोरोना से बचाव के लिए किटों का वितरण भी किया गया।

पिताजी से सहमति-पत्र लेकर स्कूल पहुंचे छात्र
कक्षा 12वीं काॅमर्स का छात्र राज बुंदेला, कक्षा 11वीं काॅमर्स का मनोज अहिरवार और कक्षा 11वीं बॉयोलाॅजी का अमित शर्मा अपने पिताजी से सहमति पत्र लेकर स्कूल पहुंचे। छात्रों ने बताया कि कोरोना संक्रमण से इस बार सभी कक्षाओं की पढ़ाई चाैपट कर दी। ऑनलाइन पढ़ाई के साथ नोट्स भी तैयार करना पड़ रहे हैं। जो समस्याएं आ रही थीं, उसका स्कूल खुलने पर समाधान कराया। छात्रों ने बताया कि आगे की पढ़ाई के लिए भी मार्गदर्शन लिया। ऑनलाइन पढ़ाई में कई ऐसी समस्या रहती जिनका बुक में टीचर द्वारा समझाने पर ही समाधान होता। अब तक की पढ़ाई में जो समस्या आई थी। उनको बिंदुवार लिखकर टीचर के पास पहुंचे। उन्होंने अच्छी तरह से विषय में बारे में समझाकर समाधान किया।

0



Source link