Shivraj Singh Chouhan In Indore Today: Madhya Pradesh CM Attacks On Kamal Nath, Says Congress Does Not Understand Pain Of People | नरोत्तम मिश्रा बोले- 15 महीने की सरकार में कमलनाथजी गरीबों के दर्द को समझते भी कैसे, उद्योगपति हैं, सोने का चम्मच मुंह में लेकर पैदा हुए थे

Shivraj Singh Chouhan In Indore Today: Madhya Pradesh CM Attacks On Kamal Nath, Says Congress Does Not Understand Pain Of People | नरोत्तम मिश्रा बोले- 15 महीने की सरकार में कमलनाथजी गरीबों के दर्द को समझते भी कैसे, उद्योगपति हैं, सोने का चम्मच मुंह में लेकर पैदा हुए थे


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Shivraj Singh Chouhan In Indore Today: Madhya Pradesh CM Attacks On Kamal Nath, Says Congress Does Not Understand Pain Of People

इंदौर44 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

गृह मंत्री ने मंच से कुछ हितग्राहियों को प्रमाण-पत्र भी वितरित किए।

  • संबल योजना के तहत 3700 हितग्राहियों के खाते में 80 करोड़ की सहायता राशि पहुंची
  • गृह मंत्री मिश्रा अनुग्रह सहायता राशि वितरण कार्यक्रम में शामिल होने आए थे

मध्य प्रदेश में 15 महीने कांग्रेस की सरकार रही। कमलनाथजी मुख्यमंत्री रहे, उन्होंने गरीब के दर्द और पीड़ा को समझा ही नहीं। समझते भी कैसे- उद्योगपति हैं, बड़े आदमी के बेटे थे, सोने का चम्मच मुंह में लेकर पैदा हुए थे, गरीब का दर्द वे कहां जानते। अपने यहां शास्त्र में कहा गया है कि जाके पांव ना फटी बेमाई, वाे का जाने पीर पराई। सोने का चम्मच लेकर पैदा होने वाले कमलनाथजी को इस दर्द का एहसास ही नहीं है। दर्द का एहसास है भाजपा को, उसके नेताओं को और हमारे मुख्यमंत्री को, क्योंकि वे गरीब और किसान के बेटे हैं। यह बात प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बुधवार को रवींद्र नाट्यगृह में कही। वे यहां अनुग्रह सहायता राशि वितरण कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे।

गृह मंत्री मिश्रा, मंत्री सिलावट समेत अन्य नेताओं ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम को शुरू किया।

गृह मंत्री मिश्रा, मंत्री सिलावट समेत अन्य नेताओं ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम को शुरू किया।

मिश्रा ने कहा कि आप उनके काम की कड़ी को देखें और हमारे काम को देखें। कन्या विवाह योजना, लाड़ली लक्ष्मी योजना लागू की तो भाजपा ने। एक रुपए किलो चावल, एक रुपए किलो चावल और एक रुपए किलो नमक देने का काम भाजपा ने किया। यह भाव कभी कांग्रेस के मन में नहीं आया। प्रधानमंत्री आवास देने का भाव मन में आया तो हमारे प्रधानमंत्री मोदीजी को आया। उन्होंने कहा कि भाजपा और शिवराज के मन में दर्द है, इसलिए उन्होंने गरीबों के लिए कई योजनाएं शुरू कीं। संबल योजना भी इसी का हिस्सा है। कांग्रेस की 15 महीने की सरकार ने जनता को सिर्फ धोखा दिया। जनता को धोखा देने के कारण ही मंत्री सिलावट ने कांग्रेस को छोड़ दिया और भाजपा से जुड़े। उन्होंंने कहा- काम तो भाजपा करती है। बाकी की पार्टियां तो सिर्फ बातें करती हैं। मिश्रा ने इंदौर के लोगों की तारीफ करते हुए कहा कि प्रवासी मजदूरों की मदद करके इंदौर ने मिसाल पेश की है।

मुख्यमंत्री ने भोपाल से कार्यक्रम को संबोधित किया।

मुख्यमंत्री ने भोपाल से कार्यक्रम को संबोधित किया।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में संबल योजना अंतर्गत हितग्राहियों को सिंगल क्लिक के माध्यम से अनुग्रह सहायता राशि का हितग्राहियों के खातों में वितरण किया। संबल योजना के तहत 3700 हितग्राहियों के खाते में 80 करोड़ की सहायता राशि पहुंची। मुख्यमंत्री के उद्बोधन का लाइव प्रसारण रविंद्र नाट्य ग्रह में हुआ। गृह मंत्री ने मंच से कुछ हितग्राहियों को प्रमाण-पत्र भी वितरित किए। कार्यक्रम में गृह मंत्री के साथ जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट, बीजेपी विधायक रमेश मेंदोला, पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता समेत निगम और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

रवींद्र नाट्यगृह में सीएम के भाषण का लाइव प्रसारण हुआ।

रवींद्र नाट्यगृह में सीएम के भाषण का लाइव प्रसारण हुआ।

0



Source link