7 साल की भतीजी को बिस्किट दिलाने ले गया चाचा, खंडहर में खून से लथपथ मिली मासूम, बाद में मौत | indore – News in Hindi

7 साल की भतीजी को बिस्किट दिलाने ले गया चाचा, खंडहर में खून से लथपथ मिली मासूम, बाद में मौत | indore – News in Hindi


घटना से नाराज लोगों ने थाने का घेराव कर दिया

पुलिस(Police) ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़,अपहरण, हत्या (murder) और पॉक्सो एक्ट में प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है.

इंदौर. इंदौर (Indore) में रिश्तों को शर्मसार कर देने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया. रिश्ते के चाचा ने 7 साल की बच्ची की हत्या (Murder) कर दी. आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया गया है. आशंका है कि पारिवारिक विवाद और रंजिश में बदला लेने की नीयत से उसने ऐसा किया.

यहां रहने वाला एक परिवार भंवरकुआं थाने पहुचा और अपनी सात साल की बच्ची के गायब होने की शिकायत की.शिकायत पर हरकत में आई पुलिस ने तत्काल इलाके के सीसीटीवी खंगाले तो मासूम को उसका रिश्ते में लगने वाला चाचा ही साथ ले जाता हुआ दिखा. पुलिस ने तत्काल उसे संदिग्ध मानते हुए चाचा को हिरासत में लिया और पूछताछ शुरू कर दी.

खंडहर में खून से लथपथ पड़ी थी बच्ची
शुरुआती पूछताछ में ही चाचा ने सच उगल दिया. उसके बताए ठिकाने पर पुलिस पहुंची तो एक खंडहरनुमा भवन में मासूम खून से लथपथ बेसुध पड़ी मिली.पुलिस अधिकारी तत्काल मासूम को लेकर निजी अस्पताल पहुंचे जहां उसका इलाज शुरू किया गया.पुलिस अधीक्षक महेशचंद्र जैन ने खुद शहर के बड़े चिकित्सकों को बुलाकर मासूम का तत्काल बेहतर से बेहतर इलाज करने के लिए कहा.लेकिन दुर्भाग्य से इलाज के दौरान सुबह तीन बजे मासूम की मौत हो गई.बिस्किट दिलाने ले गया था चाचा

आरोपी मासूम को बिस्किट दिलाने का लालच देकर घर से ले गया था. आशंका है कि आरोपी ने उस मासूम को दुर्भावना एकांत में ले जाकर फर्श पर जोर जोर से पटका,जिससे उसके सिर में गहरी चोट आयी थी.

चाचा गिरफ्तार
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़,अपहरण, हत्या और पॉक्सो एक्ट में प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है. मासूम की मौत की जानकारी मिलते ही कुछ लोग थाने पहुंच गए और  नारेबाजी करने लगे.आक्रोशित लोग आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग कर रहे थे.बहरहाल पुलिस ने सभी लोगों को समझा कर लौटा दिया.

पुलिस बयान

पुलिस अधीक्षक महेशचंद्र जैन के मुताबिक भंवरकुआं इलाके में मासूम घायल अवस्था में मिली थी. उसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी. बच्ची का चाचा ही उसे घर से लेकर गया था और सूनसान जगह में ले जाकर पटक दिया.गिरने की वजह से बच्ची के सिर में गहरी चोट आयी थी. जिससे उसकी मौत हो गई.आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है,उसी कड़ी सजा मिले इसका प्रबन्ध किया जा रहा है.





Source link