जबलपुर18 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
प्रदेश के पशुपालन मंत्री प्रेम सिंह पटेल ने कहा है कि कोरोना काल के दौरान पशुपालकों एवं किसानों को आत्मनिर्भर बनाने केन्द्र व राज्य सरकार की सभी योजनाओं का पूरा लाभ मिलेगा। श्री पटेल ने यह आश्वासन नानाजी देशमुख पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय जबलपुर के प्रबंधन मंडल सदस्य इंजी. प्रभात दुबे द्वारा विधानसभा सत्र के दौरान भोपाल में की गई मुलाकात के दौरान दिया। इस दौरान श्री दुबे ने पशुपालकों और खेती करने वाले किसानों से जुड़ी समस्याओं का ध्यान भी पशुपालन मंत्री की ओर आकृष्ट कराया।
0