City council locks 20 shops for not following rules | नियमों का पालन न करने पर नगर परिषद ने 20 दुकानों में डाले ताले

City council locks 20 shops for not following rules | नियमों का पालन न करने पर नगर परिषद ने 20 दुकानों में डाले ताले


घुवारा5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

नगर परिषद ने नगर की 20 दुकानों पर नियमों का पालन नहीं होने के कारण ताला डाल दिया है। आरोप है कि इन दुकानदारों ने न तो परिषद में निर्धारित राशि जमा की, न ही पूरी प्रक्रिया अपनाई। कुछ ने अपनी दुकान किराए से उठा दी हैं।

जानकारी के अनुसार नगर परिषद द्वारा घुवारा बस स्टैंड पर 25 और जंगल चौकी के समीप 4 दुकानों का निर्माण कार्य कराया गया था। बस स्टैंड की 15 दुकानों और जंगल चौकी की 4 दुकानों की नीलामी दस्तावेजों के अनुसार 15 सितंबर 2011 को की गई थी। बस स्टैंड की शेष 10 दुकानों की नीलामी 28 अगस्त 2014 को की गई थी। लेकिन दुकानों की बोली लगाने वालों ने नगर परिषद में तय राशि जमा नहीं की। न ही वैधानिक औपचारिकताएं पूरी कीं।

दुकानदारों ने बिना राशि जमा किए और बिना निर्धारित प्रक्रिया अपनाए दुकानों का उपयोग शुरू कर दिया था। कई लोगों ने दूसरे लोगों को ऊंचे रेट पर दुकानें किराए से दे दी थीं। इस पर नगर परिषद ने 20 दुकानों पर ताला डाल दिया। इसके पहले नगर परिषद द्वारा संबंधित व्यक्तियों को नोटिस भी भेज गए लेकिन उनका संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसके बाद यह कार्रवाई की गई।

दुकानदारों ने न तो राशि जमा की, न ही नियमानुसार प्रक्रिया पूरी की है। इस पर दुकानों में ताले डाले गए हैं। यदि दुकानदार निर्धारित राशि जमा करा देते हैं तो उनकी दुकान उन्हीं के नाम से ही रजिस्टर्ड करा दी जाएंगी।
-मिथलेश गिरी गोस्वामी, सीएमओ

0



Source link