- Hindi News
- Local
- Mp
- Jabalpur
- Drains That Have Not Been Cleaned For Months, General Public Disturbed, Bad Smell And Increased Risk Of Mosquito borne Diseases
सिहोरा12 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
कोरोना कॉल में नगर पालिका जहां नियमित साफ-सफाई एवं डेली सेनेटाइजेशन का दावा कर रही है, वहीं नगर के आंतरिक मार्गों में लगे कचरे के ढेर सहित बज-बजाती नालियां दावों की पोल खोल रही हैं। वार्ड क्रमांक 4 बीडी हाईस्कूल के मैदान के सामने वाली नाली कई माह से साफ नहीं हुई है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि नगरपालिका का अमला प्रमुख मार्गों की सफाई एवं कचरा तो साफ करा देता है लेकिन आंतरिक मार्गों में सफाई नहीं की जाती है। स्थानीय
नागरिक अंकित गुप्ता ने बताया कि बजबजा रही नाली एवं कचरे के ढेर से उठती दुर्गंध के कारण आम लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। आंगनबाड़ी केंद्र के गेट पर ही लगा कचरे का ढेर- वार्ड नंबर ८ स्थित पुरानी कन्या शाला में प्राथमिक पाठशाला के साथ-साथ आंगनबाड़ी केंद्र संचालित है। उक्त भवन के मेन गेट के सामने कचरे का ढेर लगा रहता है। स्थानीय नागरिकों ने बताया कि अनेकों बार नगर पालिका से कचरे के ढेर उठाने की माँग की गई, लेकिन अभी तक सफाई नहीं की गई है।
0